spot_img
spot_img

खेत गये किसानों के परिवार में पसरा मातम… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lohardaga : रोजी-रोटी के लिए कंचन साहू और विश्राम उरांव सुबह घर से निकले थे। दोनों किसान थे। यह दोनों  खेत में सिंचाई करने के लिए घर से निकले थे। इनका खेत सीठियो कोयल नदी किनारे है। उन्हें जरा भी आभास नहीं था कि उनके साथ ऐसी अनहोनी हो जाएगी। खेत में सिंचाई के दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गयी। जिसके बाद दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। यह सनसनीखेज मामला लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के तोड़ार पंचायत के सीठियो पुल के पास का है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। खबर पाकर सेन्हा के थानेदार ऋषि कांत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि आज यानि शुक्रवार सुबह कंचन साहू और विश्राम उरांव खेत में सिंचाई करने के लिए निकले थे। इस दौरान दोनों बिजली प्रवाहित खुले तार की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों किसानों की मौत हो गई।

वहीं कुछ लोगों ने दबी जुबां यह भी कहा कि कोयल नदी में मछली मारने के लिए ग्रामीण रात के समय में बिजली की तार का इस्तेमाल करते हैं, जिसे नहीं हटाया गया और उसी बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ जाने से किसानों के साथ यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आगे कि कार्रवाई में जुट गयी है। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसर गया है।

इसे भी पढ़ें :मुखिया मर्डर केस में वांटेड नक्सली धराया… देखें

इसे भी पढ़ें :शादी से पहले अपने ‘पुरानों’ से मिलने गई होने वाली दुल्हन, ताकि…

इसे भी पढ़ें :BPSC ने Release किया इस Exam का एडमिट कार्ड… ऐसे करें डाउनलोड

इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 में होगी Sunny Leone की एंट्री…

इसे भी पढ़ें :वर्दी पर लगा एक और कलंक का टीका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हिचकोला खाते ही बीवी को मिली भयानक मौ*त

इसे भी पढ़ें :OYO HOTEL में तहलका… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिर करार देकर पूरे परिवार को बेदम मारा, फिर क्या हुआ देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर...

पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Khunti : खूंटी के घने जंगल इंदवन में मुठभेड़...

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...