Giridih : हार्डकोर नक्सली रवि मरांडी को गिरफ्तार के लिया गया है। CRPF की सातवीं बटालियन और डुमरी पुलिस के सांझा प्रयास से उसकी गिरफ्तारी हुई। बीते कल मिली गुप्त सूचना पर डुमरी पुलिस और CRPF द्वारा सांझा रूप से छापेमारी अभियान चलाया गया था। देर रात नक्सली रवि मरांडी को मंझलाडीह बाजार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली रवि मरांडी डुमरी थाना के कर्माबहियार गांव का रहने वाला है। बीते कई सालों से फरार नक्सली रवि की पुलिस को तलाश थी।
नक्सली रवि मरांडी ने डुमरी के उप मुखिया गुड्डू अंसारी हत्याकांड को भी पीरटांड़ के कृष्णा दस्ते के साथ अंजाम दिया था। वर्ष 2010 में पीरटांड़ के जिलेबियां मोड के पास एक पुलिया को उड़ाने की घटना में भी वह शामिल रहा था। उसके खिलाफ डुमरी, तिसरी और पीरटांड़ में कई संगीन मामले दर्ज है। डुमरी पुलिस उसे कब्जे में कर पूछताछ कर रही है।
इधर झारखंड पुलिस मुख्यालय की तरफ से तीन कुख्यात नक्सलियों पर इनाम की घोषणा की गई है। भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े नक्सली अभिजीत यादव और गोदराय यादव पर 10-10 लाख रुपये और रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास पर 5 लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई है। ये संगठन पलामू जिले एक्टिव हैं। इन तीनों का संगठन में जोनल कमांडर का ओहदा है।
इसे भी पढ़ें :शादी से पहले अपने ‘पुरानों’ से मिलने गई होने वाली दुल्हन, ताकि…
इसे भी पढ़ें :BPSC ने Release किया इस Exam का एडमिट कार्ड… ऐसे करें डाउनलोड
इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 में होगी Sunny Leone की एंट्री…
इसे भी पढ़ें :वर्दी पर लगा एक और कलंक का टीका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हिचकोला खाते ही बीवी को मिली भयानक मौ*त
इसे भी पढ़ें :OYO HOTEL में तहलका… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिर करार देकर पूरे परिवार को बेदम मारा, फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें :इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और ASI स्तर के कई पुलिसकर्मी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट












