spot_img

पुलिस मुखबिर करार देकर पूरे परिवार को बेदम मारा, फिर क्या हुआ देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : पुलिस मुखबिर करार देकर केदार यादव और उसके पूरे परिवार को बेदम मारा-पीटा गया। परिवार के ज्यादातर लोगों का रड से मारकर माथा फाड़ दिया। इल्जाम है कि हमलावरों ने केदार की पत्नी की इज्जत लूटने की भी कोशिश की। हमलावरों के नाम और ठिकाने पुलिस को बता दिए गये है। इस संबंध में चौपारण थाना में केस दर्ज कराया गया है। केदार की पत्नी मंजु देवी के बयान पर रपट दर्ज की गयी है। हालांकि आवेदन में अंजू नाम से हस्ताक्षर अंकित है।

पुलिस को दिए आवेदन में मंजु देवी ने इस बात का जिक्र किया है कि बीती रात 10 बजे के करीब फरार माओवादी विनोद यादव ने अपने कुछ साथियों के साथ उसके घर पर धावा बोला। उसका घर हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के पत्थलगड़ा में है। इल्जाम है कि घर में घुसते ही विनोद मंजु देवी को खींचकर घर से बाहर ले गया। वहीं अपने साथियों से बोला, इसकी इज्जत लूट लो। मंजु के खूब शोर मचाने पर उसके पति केदार यादव उसे बचाने पहुंचे। तब राजेश यादव ने उनके पति की कंपट्टी पर पिस्टल सटा दी। वहीं बोलने लगा सबको गोली मार दूंगा। वहीं बीच बचाव करने आए कुछ अन्य लोगों के सिर पर रड से घातक प्रहार किया गया। इस हमले में सभी लहूलुहान हो गये। मुकेश यादव पर इल्जाम है कि उसने मंजु के गले से सोने की चैन छीन ली। मंजु का इल्जाम है कि उनके पूरे परिवार को पुलिस मुखबिर करार देकर लहूलुहान कर दिया गया। हमलावरों ने उनसे कहा कि वह लोग पोस्ता(अफीम) की खेती करते है। इस बारे में तुम लोगों ने ही पुलिस को बताया है। किसी को नहीं छोड़ेगे। सबका धन-धरम बर्बाद के देंगे। आवेदन में हमलावरों के रूप में संजय यादव, खीरू यादव, कैलाश यादव, त्रिवेणी यादव एवं भोला यादव के नामों का भी जिक्र है। खबर लिखे जाने तक किसी हमलावर के पकड़े जाने की कोई खबर नहीं थी।

इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड ने T20 World Cup 2022 के फाइनल में बनाई जगह, टूटा करोड़ों भारतीयों का दिल

इसे भी पढ़ें :नशे में बुढ़ऊ बना शेर, भिड़ गया अजगर से… फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें :मानगो के थानेदार धरा गये, मांग रहे थे 50 हजार… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :पलक झपकी और दो भाइयों के घर मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :जवान बेटे की डेड बॉडी से आरती की शादी कराना चाहती है एक दुखी मां, देखें क्यों…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...