spot_img
spot_img
spot_img

परसों हुई शादी, आज अंतिम संस्कार, कैसे क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : नवादा में शादी के चंद घटों बाद ही दूल्हा दुल्हन की मौत हो गई। घरवालों ने बेटी को बिदा तो किया पर बेटी ससुराल नहीं पहुंच पाई। जिस घर में शादी हुई वहां से महज 8 किमी की दूरी पर ही दूल्हा दुल्हन काल के गाल में समा गये। दुल्हन की आस लगाए बैठे ससुराल के लोगों को उस वक्त मानो काठ मार गया जिस वक्त दोनों के शव वहां पहुंचे। मौके पर हाय-तौबा मच गई। पूरा माहौल चीख चीत्कार से गूंज उठा।

20 साल की पुष्पा की शादी 27 साल के श्याम कुमार से तय हुई थी। पुष्पा का घर नालंदा जिले के सतौआ गांव में है। पुष्पा 6 बहनों में सबसे छोटी थी। वहीं श्याम कुमार भी 5 भाइयों में सबसे छोटा था। वह घर में ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करता था। श्याम का घर नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के महाराणा गांव में है। बीते शुक्रवार को श्याम की बारात पुष्पा के घर आई। धूमधाम से शादी समारोह पूरा हुआ। शनिवार को बिदाई हुई। कार नालंदा से नवादा के लिए रवाना हुई।

कार अभी दुल्हन के घर से 8 किमी दूर ही पहुंची थी। तभी नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर बालू लदे ट्रॉली ने इनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में दूल्हा-दुल्हन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में कार का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। वहीं, दूल्हे का बहनोई बेतरह जखमी हो गया। उसका इलाज वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में चल रहा है।

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। लड़की के पिता ने बताया कि पुष्पा घर की सबसे छोटी और लाडली बेटी थी। उसकी शादी में 10 लाख कर्ज लिया था। ताकि बरातियों का स्वागत-सत्कार अच्छे से हो सके।

मामले में थानेदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर एवं कार को जब्त कर लिया गया है। ट्रैक्टर की टक्कर से कार सड़क से नीचे चली गई और सूखे पेड़ में टकरा गई। इससे कारण कार का पिछला हिस्सा डैमेज हो गया। इंटरनल इंज्युरी की वजह से पति-पत्नी की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में इस हाल में मिला नया जोड़ा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड का Temperature अब करेगा Torture

इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय अचानक पहुंच गई सदर अस्पताल, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के इस घाटी में मची खलबली… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : मणिपुर में हिंसा बेकाबू, थानों से लूटे गये हथियार…

इसे भी पढ़ें : महिला पहलवानों का इल्जाम- छूते थे जांघ, पेट और…

इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन हुए सस्पेंड, देखें अधिसूचना

इसे भी पढ़ें : कल होने वाली NEET UG परीक्षा यहां हुई स्थगित, NTA ने जारी किया नोटिस

इसे भी पढ़ें : जवान लड़का विशाल की मौ*त खोल गया रांची में बड़ा राज… देखें क्या

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...

अब खुद DGP सुनेंगी पुलिसकर्मियों की फरियाद… जानें

Ranchi : अब राज्यभर के पुलिस पदाधिकारियों और जवानों...

ईरान की यात्रा ना करें, भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी…

Kohramlive : पश्चिम एशिया की बदलती फिजाओं के बीच...

मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में, DC-SP उतरे सड़कों पर…

Hazaribagh : मुहर्रम का पर्व नजदीक आते ही जिला...