spot_img

Weather Report: दो-तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम समेत केदारनाथ यात्रा पर रोक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : रविवार को मौसम विभाग ने राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में अलर्ट जारी किया है।  वहीं मौसम विभाग ने 17 अक्तूबर से दो-तीन दिन तक चारधाम सहित अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दूसरी ओर खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा अस्थाई रूप से रोक दी है।

हरिद्वार में हरकी पैड़ी रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर पुलिस लगातार यात्रियों से स्नान कर वापस जाने की अपील की जा रही है। ऋषिकेश में भी तीर्थयात्रियों और पर्यटकों से पहाड़ी क्षेत्रों और गंगा घाटों पर न जाने की अपील की जा रही है। नैनीताल, हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में जिला प्रशासन की ओर से 18 अक्टूबर के लिए सभी स्कूल-कॉलेज में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग ने इस चेतावनी के मद्देनजर सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा करने वाले सभी लोगों से भी अनुरोध किया गया है कि वे मौसम की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। प्रयास करें कि इस अवधि में यात्रा करने से बचें।

इसे भी पढ़ें :आज से शुरू T20 World Cup, Match टाई हुआ तो क्या होगा…

इसे भी पढ़ें :फंदे से लटकी मिली महिला की लाश…

इसे भी पढ़ें :विसर्जन जुलूस में घुसी बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत, भीड़ ने कार को फूंका, देखें Exclusive Video

इसे भी पढ़ें :मशेवियों को बचाने में हो गया हादसा, 7 महिलाओं समेत 11 ने मौके पर तोड़ा दम

इसे भी पढ़ें :मस्जिद में धमाका, 22 लोग मरे, 40 जख्‍मी, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्‍या, बदन पर नहीं थे कपड़े

इसे भी पढ़ें :स्‍पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…

इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...