spot_img
spot_img
spot_img

आज से शुरू T20 World Cup, Match टाई हुआ तो क्या होगा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : आज यानि 17 अक्टूबर से T20 World Cup शुरू होने जा रही है। यूएई और ओमान में होने वाले इस वर्ल्डकप का पहला मैच ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेला जाएगा। लगभग 5 साल के बाद T-20 वर्ल्डकप लौटा है, आखिरी वर्ल्डकप 2016 में हुआ था जिसे वेस्टइंडीज़ ने जीता था।

पहले दिन दो मुकाबले खेले जाएंगे

•    पहला मैच – ओमान बनाम पापुआ न्यू गिनी (दोपहर 3.30 बजे)
•    दूसरा मैच – बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड (शाम 7.30 बजे)

POINT टेबल का नियम क्या है?

हर टीम को जीतने पर दो प्वाइंट मिलेंगे, हारने पर ज़ीरो प्वाइंट। अगर मैच टाई होता है, रद्द होता तो टीमों में एक-एक प्वाइंट बंट जाएगा। अगर ग्रुप में दो टीमों के प्वाइंट बराबर होते हैं, तब उन्होंने टूर्नामेंट में कितने मैच जीते, उनका नेट-रनरेट क्या था, आमने-सामने का रिकॉर्ड क्या रहा है इसके हिसाब से निर्ण लिया जाएगा।

क्या होगा अगर मैच टाई हुआ तो?

T-20 वर्ल्डकप में अगर मैच टाई हो जाता है, तब सुपरओवर के जरिए निर्णय लिया जाएगा। अगर सुपरओवर भी टाई हो जाता है, तब एक और सुपरओवर खेला जाएगा। अगर खराब मौसम की वजह से सुपरओवर नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों में प्वाइंट बंट जाएंगे।

अगर सेमीफाइनल में कोई नतीजा नहीं निकलता है, तो सुपर-12 स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल में कोई बाधा आती है, तो दोनों टीमों को विजेता घोषित किया जाएगा।

इस बार टी-20 वर्ल्डकप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, वर्ल्डकप कुल तीन स्टेज में खेला जा रहा है. राउंड 1, सुपर-12 और प्लेऑफ मुकाबले. राउंड-1 का आगाज़ 17 अक्टूबर से हो रहा है, जिसमें दो ग्रुप की 4-4 टीमें हिस्सा लेंगी, अपने-अपने ग्रुप में टॉप-2 में रहने वाली टीम सुपर-12 स्टेज तक पहुंचेगी।

सुपर-12 स्टेज में 6-6 टीमों के दो ग्रुप होंगे। टॉप की 8 टीमें पहले से ही तय हैं, 4 टीमें राउंड-1 को पार करके आएंगी।

सुपर-12 स्टेज में अपने ग्रुप में रहने वाली टॉप-2 टीमें सीधे सेमीफाइनल में जगह बना लेंगी।

टी-20 वर्ल्डकप में DRS को शामिल किया गया है, ये पहली बार हो रहा है। हर टीम को एक पारी में दो रिव्यू मिलेंगे।

ओमान में होने वाले मैच में स्टेडियम में सिर्फ 3000 दर्शक आ पाएंगे, जबकि यूएई में होने वाले मुकाबलों में 70 फीसदी तक दर्शक आ सकते हैं। हर किसी का वैक्सीनेटड होना ज़रूरी है।

राउंड-1
ग्रुप A: श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, नामिबिया
ग्रुप B: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, ओमान

सुपर 12
ग्रुप 1: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज़, ग्रुप-A की टॉप टीम, ग्रुप-B की सेंकड टीम
ग्रुप 2: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, ग्रुप-A की सेकंड टीम, ग्रुप-B की टॉप टीम

इसे भी पढ़ें :विसर्जन जुलूस में घुसी बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत, भीड़ ने कार को फूंका, देखें Exclusive Video

इसे भी पढ़ें :मशेवियों को बचाने में हो गया हादसा, 7 महिलाओं समेत 11 ने मौके पर तोड़ा दम

WORLD CUP जीतने वाली टीम को क्या मिलेगा?

T-20 वर्ल्डकप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, इन टीमों को आईसीसी की ओर से कुल 5.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को सबसे ज्यादा 1.6 मिलियन डॉलर (12 करोड़ रुपये) मिलेंगे, जबकि उप-विजेता टीम को 8 लाख डॉलर (6 करोड़ रुपये), सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 4 लाख डॉलर (3 करोड़ रुपये) मिलेंगे।

इनके अलावा सुपर-12 में पहुंचने वाली अन्य 8 टीमों को 70 हज़ार डॉलर, सुपर-12 में हर मैच जीतने पर 40 हजार डॉलर की राशि दी जाएगी। राउंड-1 में जो चार टीमें बाहर हो जाएंगी, उन्हें 40 हज़ार डॉलर और राउंड-1 में हर एक जीत पर 40 हजार डॉलर मिलेंगे।

वर्ल्डकप मैच कब और कहां देखे जा सकेंगे?

भारतीय समयानुसार वर्ल्डकप के मैच दो वक्त पर खेले जाएंगे, पहला मैच दोपहर 3.30 बजे होगा और दूसरा मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। खास बात ये है कि भारत के सभी मैच शाम 7.30 बजे ही शुरू होंगे। भारत में वर्ल्डकप के मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जा रहा है, हॉटस्टार पर इन्हें ऑनलाइन देखा जा सकेगा। इसके अलावा दूरदर्शन भी भारत के सभी मैच, सेमीफाइनल, फाइनल का प्रसारण करेगा।

इसे भी पढ़ें :मस्जिद में धमाका, 22 लोग मरे, 40 जख्‍मी, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :PDS डीलर के बेटे की गला रेतकर हत्‍या, बदन पर नहीं थे कपड़े

इसे भी पढ़ें :स्‍पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…

इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...