spot_img

किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हरियाणा : किसानों के धरना स्थल के मुख्य स्टेज के पीछे बैरिकेड के पास एक युवक की लाश मिली। लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि युवक की बर्बर तरीके से हत्या की गई है। उसे घसीटा गया है, बुरी तरह से पीटा गया है। साथ ही उसके दाहिना हाथ को काट दिया गया है। शव को बैरिकेड में बांध दिया गया था। लाश की पहचान नहीं हो सकी है। हत्या का संदेह निहंगों पर है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची तो निहंगों ने हंगामा शुरू कर दिया। शव को उतारने नहीं दिया जा रहा था। बाद में किसान नेताओं ने हस्तक्षेप कर शव को उतरवाया। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि यह हत्‍या है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। यह वारदात हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर किसानों के चल रहे धरना स्थल के पास की है।

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्‍सी के सहारे रेस्‍क्‍यू

इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्‍से

इसे भी पढ़ें : जल्‍दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)

इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्‍या बोलें SSP…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सब-रजिस्ट्रार ह’त्याकांड में 7 अरेस्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव...

भाजपा ने किया जमशेदपुर बंद का ऐलान…

Ranchi : करणी सेना नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड को...

बेऊर जेल कांड के बाद सरकार सख्त, सभी जेलों के लिए नये नियम लागू

Patna : बेऊर जेल में सामने आई अव्यवस्थाओं के...

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...