झांसी : दशहरा के दिन भीषण सड़क हादसे में 7 महिलाओं समेत 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई लोग जख्मी हुये हैं। मरनेवालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसा झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में हुआ। भांडेर रोड स्थित छिनौरा गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु ज्वारे विर्सजित करने चिरगांव गये थे। लौटने के दौरान रास्ते में ट्रैक्टर पलटने से हादसा हो गया। 11 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर में 32 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार बीच रास्ते में अचानक मवेशी आ गए। मवेशियों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर बचाव कार्य जारी है।
इसे भी पढ़ें :नवमी की रात एक ही गांव के 4 युवकों की मौत, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :स्पा में काम करने वाली बिन ब्याहे बन गई मां, फिर उठाया ये कदम…
इसे भी पढ़ें :किसानों के धरना स्थल के पास मारकर टांग दिया युवक को
इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्ली समेत देश के कई हिस्से
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्या बोलें SSP…








