Ranchi : रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम(Weather) ने करवट ले ली है। आंशिक बादलों की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम(Weather) विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक राहत जारी रहेगी। 6 अप्रैल को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और मेघगर्जन के साथ 40–50 किमी/घंटे की तेज हवा चलने की चेतावनी है।
अगले 5 रोज मौसम(Weather) का मिजाज
7 अप्रैल को हवायें और तेज होकर 50–60 किमी/घंटे तक पहुंच सकती हैं। बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है, जो 8 और 9 अप्रैल तक असर दिखायेगा। बीते 24 घंटे में रामगढ़ में सबसे ज्यादा 21 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं जमशेदपुर सबसे गर्म (39.5°C) और लातेहार सबसे ठंडा (16.2°C) रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान 3-4 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे फिलहाल गर्मी से राहत बनी रहेगी।
इसे भी पढ़े :Palamu : बड़े भाई को टांगी से का’ट डाला…
इसे भी पढ़े :सारंडा में IED ब्ला’स्ट की चपेट में जवान…
इसे भी पढ़े :Ramgarh News : भोरे-भोर ए’नकाउंटर…
इसे भी पढ़े :Bottle gourd : गर्मी में देसी ‘कूलर’ है लौकी, बस याद रखें ये गोल्डन रूल…
इसे भी पढ़े :Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी…















