spot_img

RBI ने लागू किए नए नियम, अब बदल जाएगा ATM से कैश न‍िकालने का तरीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : अब डिजिटल दुनिया में एटीएम से कैश निकालने का तरीका बदल रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने ATM से कार्डलेस न‍िकासी के ल‍िए बैंकों और एटीएम ऑपरेटर्स को आदेश द‍िए हैं। आरबीआई के इस न‍ियम के लागू होने के बाद ATM से कैश न‍िकालने का तरीका पूरी तरह बदल जाएगा। इसका फायदा यह होगा क‍ि कार्ड की क्‍लोन‍िंग, कार्ड स्किमिंग और दूसरे बैंक फ्रॉड कम हो जाएंगे। कार्डलेस ट्रांजेक्‍शन में कैश न‍िकालने के ल‍िए आपको डेब‍िट या क्रेड‍िट कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इसमें आप यूपीआई पेमेंट एप जैसे पेटीएम, गूगल पे, एमेजॉन पे या फोन पे जैसे एप के जर‍िये ही एटीएम से पैसे न‍िकाल सकेंगे।

NPCI को UPI इंटिग्रेशन का निर्देश

आरबीआई के न‍िर्देश के बाद अब सभी बैंक और एटीएम ऑपरेटर को कार्डलेस कैश न‍िकासी का इंतजार करना होगा। र‍िजर्व बैंक की तरफ से लागू नियम के तहत कोई भी बैंक किसी भी बैंक के खाताधारक को यह सुविधा दे सकता है। इसके ल‍िए NPCI को UPI इंटिग्रेशन का निर्देश आया है.

पहले जैसा लगते रहेंगे चार्ज

जान लें कि ATM कार्ड पर फ‍िलहाल जो चार्ज लगते हैं, बदलाव के बाद भी वहीं चार्ज रहेंगे। इनमें क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया जाएगा। इसके अलावा कैशलेस ट्रांजेक्‍शन से रकम निकासी (Cash Withdraw Rules) के ल‍िए ल‍िम‍िट भी पहले वाली ही रहेगी।

 अभी कुछ बैंकों में ही सुविधा

कार्डलेस ट्रांजेक्‍शन की सुव‍िधा अभी कुछ ही बैंकों के एटीएम पर म‍िल रही है। नए स‍िस्‍टम के तहत ग्राहक को एटीएम में डेब‍िट कार्ड डालने की जरूरत नहीं रहेगी। इसके ल‍िए ग्राहक को एटीएम पर क्‍यूआर कोड स्‍कैन करना होगा। उसके बाद 6 ड‍िज‍िट का यूपीआई एंटर करने पर पैसे न‍िकल आएंगे।

क्‍या है RBI का मकसद

कैशलेस कैश व‍िदड्रॉल स‍िस्‍टम को लागू करने के पीछे आरबीआई का मकसद लगातार बढ़ रही फ्रॉड की घटनाओं को कम करना है। इससे कार्ड की क्‍लोन‍िंग, कार्ड स्किमिंग और दूसरे बैंक फ्रॉड कम होने की उम्‍मीद की जा रही है। साथ ही आपको पैसे न‍िकालने के ल‍िए कार्ड की जरूरत ही नहीं रहेगी।

इसे भी पढ़ें :दीपक चाहर के शादी का कार्ड हो रहा वायरल, अगले महीने लेंगे साथ फेरे

इसे भी पढ़ें :इजरायली मिसाइल ने सीरिया के तीन नागरिकों की ली जान, 4 घायल

इसे भी पढ़ें :भारत के 8 जगहों के बारे में जानिये, जहां गर्मी में भी Cool-Cool…

इसे भी पढ़ें :इस जूते को देखकर याद आ जायेगा कचरे का ढेर, दाम है 48 हजार, देखें…

इसे भी पढ़ें :गढ़वा DC और एसपी ने तीसरे चरण के पंचायत चुनाव की तैयारियों की दी जानकारी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...