spot_img

वाटर प्रूफ रावण बनाया गया, मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन होंगे चीफ गेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : राजधानी रांची में रावण दहन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। मोरहाबादी में ज्यादा भीड़ होने की संभावना है। वहीं अरगोड़ा, एचईसी और तुपुदाना में भी पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार वाटर प्रूफ रावण बनाया गया है। सीएम हेमंत सोरेन समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद रहेंगे। हर जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिये गये हैं। रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं पुलिस कप्तान किशोर कौशल हर जगह जाकर की गई तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार को दिन के 3 बजे रावण दहन की शुरूआत होगी। समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सीपी सिंह, पूर्व मंत्री बंधू तिर्की, सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे।

रावण दहन समारोह को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन की टीम मोरहाबादी मैदान का जायजा लिया। मोरहाबादी मैदान का जायजा लेने के बाद डीसी राहुल कुमार सिन्हा और पुलिस कप्तान किशोर कौशल ने बताया कि इस बार राजधानी रांची में पांच जगहों पर रावण दहन होगा। इसमें सबसे ज्यादा वीआईपी मूवमेंट मोरराबादी में रहेगा। तैयारी को लेकर जहां-जहां कमी पायेगी, उसे तुरंत दूर कर लेने को कहा गया। नगर निगम की टीम भी तैयारी करने में जुटी है। पुलिस कप्तान ने कहा कि संभावित भीड़ को देखते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। ट्रैफिक रूट में भी कुछ बदलाव किया गया है। ताकि आने-जाने वालों को कोई दिक्कत नहीं हो।

बरसात के मौसम को देखते हुए इस बार वाटर प्रूफ रावन बनाया गया है, जिस पर बारिश का असर नहीं होगा। पुलिस फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। फायर ब्रिगेड मौजूद होंगी। रावण दहन कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों की निगरानी में आतिशबाजी होगी। इधर, डीसी और पुलिस कप्तान ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से 6 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन करने का अनुरोध किया है, ताकि 8 अक्टूबर को रांची में होने वाले मैच की तैयारी ठीक तरह से की जा सके।

इसे भी पढ़ें :सरेराह टपका डाला रंजीत सरदार को, टसल शुरू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दिल्ली पुलिस के दो “अधिकारी” चढ़े जामताड़ा साइबर पुलिस के हत्थे… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :हाई फीवर और बदन दर्द लेकर जाने वाले का माथा दर्द क्यों शुरू हो जाता… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :दामोदर नदी में बहती महिला को पुलिस जवान ने बचाया

इसे भी पढ़ें :वाह! ‘संस्कृत’ में क्रिकेट कमेंट्री, VIDEO देख लोग बोले…

इसे भी पढ़ें :उत्तरकाशी में बड़ी आपदा, बर्फ के तूफान में फंसे 29 पर्वतारोही, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक...

50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…

UP : यूपी के बदायूं में बीती रात 50...

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...