Kohramlive : भारतीय क्रिकेट फैन्स इन दिनों साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली जीत के जश्न में डूबे हैं । ऐसे में भारतीय फैन्स पर लगातार क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है। क्रिकेट फैन्स ने अब तक हिंदी और अंग्रेजी के अलावा मलयालम, बांग्ला, तमिल और तेलुगू में कमेंट्री सुनी होगी। मगर क्या अब तक आपने संस्कृत में क्रिकेट की कमेंट्री सुनी है?
Sanskrit and cricket pic.twitter.com/5fWmk9ZMZy
— lakshmi narayana B.S (@chidsamskritam) October 2, 2022
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का गली क्रिकेट खेलते हुए संस्कृत में क्रिकेट की कमेंट्री करता सुनाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे हैं। बैकग्राउंड में एक लड़के की आवाज सुनाई दे रही है, जो संस्कृत में सुपरफास्ट तरीके से कमेंट्री कर रहा है। यह कमेंट्री का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग उस लड़के और उसकी संस्कृत कमेंट्री के दीवाने हो गए हैं।
टीवी चैनल से संस्कृत में कमेंट्री शुरू करने की अपील
ये वीडियो लक्ष्मी नारायण ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लोग मैच और संस्कृत कमेंट्री का मजा भी ले रहे हैं। इस सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों ने कमेंट्स किए और इसे अद्भुत बताया। कुछ लोग कह रहे हैं कि काश हम भी इसी तेज रफ्तार से संस्कृत बोल पाते। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है और ये इतना वायरल है कि इसे लाखों बार देखा जा चुका है। कुछ लोगों ने तो अपने रिएक्शन देते हुए टीवी चैनल चैनल स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स को संस्कृत में कॉमेंट्री शुरू करने की सलाह तक दे दी। एक यूजर ने लिखा कि ठीक से समझ नहीं आ रहा है लेकिन सुनने में काफी अच्छा लग रहा है।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली पुलिस के दो “अधिकारी” चढ़े जामताड़ा साइबर पुलिस के हत्थे… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : सरेराह टपका डाला रंजीत सरदार को, टसल शुरू… देखें वीडियो















