हाई फीवर और बदन दर्द लेकर जाने वाले का माथा दर्द क्यों शुरू हो जाता… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro(Parmeshwar Mandal) : हाई फीवर और बदन दर्द से परेशान लोगों का माथा दर्द तब और बढ़ जाता है जब वे बोकारो चास के अनुमंडल अस्पताल में पहुंचते हैं। दुख-दर्द से निजात पाने की चाह में अस्पताल में भर्ती मरीजों की जिंदगी राम भरोसे रहती है। बेड है तो साफ चादर नहीं, लाइट की कोई गारंटी नहीं, रात में बत्ती गुल होती है तो दूर तक अंधेरा ही अंधेरा। डर-भय से कोई हिलता-डुलता तक नहीं। बाथरूम है तो दरवाजा नहीं। सबसे बुरा हाल तो लेडिज टायलेट का है। इलाज शुरू हो जाये तो जांच की कोई सुविधा नहीं। दवा के लिये पूर्जा थमा बाहर से दवायें खरीद लाने को कहा जाता है। अस्पताल का जांचघर तो केवल नाम का। जांच छोटा हो या बड़ा, बाहर ही जांच कराना पड़ता है। शाम होते ही मरीजों और उनके अटेडेंट की रूह कांपने लगती है। ना जाने कब बत्ती गुल हो जाये। बत्ती गुल होने पर लाइन कब आयेगी, इसे देखने, सुनने या झांकने वाला कोई नहीं। अस्पताल में कोई जेनरेटर नहीं। डीजल की बात करना तो यहां बिल्कुल गलत होगा। एक इनवर्टर है, आधा-एक घंटे में ही दम तोड़ देता है। सारी बत्तियां भुकभुका कर बुत जाती है। अंधेरा होते ही मरीजों की कराहने की आवाज अजीब सा डरा जाती है। इस अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों का अपना कई तरह का दर्द है। उन्हें सुनने वाला कोई नहीं। बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. अभय प्रसाद ने कोहराम लाइव से कहा कि आपके माध्यम से जानकारी मिली है, पहले पूरे मामले की जानकारी ली जायेगी। अस्पताल में आयुष्मान के तहत डीजल का इंतजाम करने की सुविधा है, ऐसे में डीजल की कमी क्यों रहती है। अस्पताल में अंधेरा क्यों है, इस बारे में जानकारी ली जायेगी।


इसे भी पढ़ें : Be attentive: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : मिले ऐसे-ऐसे हथियार कि दंग रह गई पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : क्या आपके स्मार्टफोन में आ रहा 5G का साइन! आप भी तुरंत बदलें नेटवर्क सेटिंग्स

इसे भी पढ़ें : मरने के बाद ‘भूत’ बन लड़की ने, खुद को ऐसे दिलवाया इंसाफ…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...