Kohramlive desk : ‘चोली के पीछे क्या है’ गाने पर इस एक्ट्रेस का डांस देख…। भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने बेहतरीन डांस वीडियो और शानदार फोटो शेयर करती रहती है। जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें बता दें कि नम्रता एक्टिंग के साथ-साथ बेली डांस भी कमाल का करती हैं, जिसकी झलक वो अपने डांस वीडियोज में दिखाती रहती है।
View this post on Instagram
माधुरी के गाने पर नम्रता का डांस
भोजपुरी सिनेमा में अपना जादू चलाने के बाद अब नम्रता बॉलीवुड सफर तय करना चाहती हैं। इसके लिये वो इन दिनों बॉलीवुड डांस प्रैक्टिस भी कर रही हैं। डांस वीडियो में वो माधुरी दीक्षित और नीना गुप्ता के गाने ‘चोली के पीछे क्या है’ पर बेली डांस करती दिख रही हैं।
‘चोली के पीछे क्या है’ पर माधुरी दीक्षित ने डांस के साथ-साथ जबरदस्त एक्सप्रेशन दिये थे। वहीं नम्रता ने बॉलीवुड के सुपरहिट गाने पर बेली डांस करके धमाल मचा दिया है। मतलब क्या कमाल का डांस किया है।
डांस है लाइफ
कुछ लोगों के लिये डांस सिर्फ एक कला ही नहीं, बल्कि जिंदगी के सामान होता है। नम्रता मल्ला के लिये डांस उनकी जिंदगी से कम नहीं है। इस बात का जिक्र वो सोशल मीडिया पोस्ट में कई बार कर चुकी हैं। अबकी फिर उन्होंने डांस के प्रति अपनी दीवानगी बयां की है। नम्रता वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं, ‘वो इसे डांस कहते हैं। मैं इसे जिंदगी कहती हूं। ‘ इसके साथ कैप्शन में उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाये हैं। डांस के प्रति नम्रता मल्ला की ये मोहब्बत बता रही है कि वो इस फील्ड में बहुत कुछ नया करने वाली हैं। आपको भी ऐसा लगता है क्या? अगर हां, तो बताइयेगा जरूर।
इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन सिंह गिरोह तक बाइक पहुंचाने वाले का क्या हुआ हाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : आयुष के लौटते ही मायूस मां-बाप के खिल उठे चेहरे, देखें…










