बोकारो : ईंट और बालू लोड कर जाने वाले ट्रैक्टर से अवैध वसूली का वीडियो वायरल। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि चेक पोस्ट पर खड़े एक पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर का ड्राइवर नोट थमाते हुए आगे बढ़ जाता है। अवैध वसूली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बोकारो के चास के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
वीडियो वायरल होने पर आरोपी पुलिसकर्मी को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की भी बात कही है। एसडीपीओ चास को 3 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने को कहा गया। ताकि इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ और कार्रवाई की जा सके।
धनबाद जिले से ईंट और बालू लेकर ट्रैक्टर जो बोकारो जिले में दामोदर ब्रिज के पास से गुजरता है। दामोदर ब्रिज पर पुलिस कैंप है, जहां बैठे पुलिसकर्मी चालकों से अवैध वसूली करते हैं। किसी चालक से इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार को बनाया गया था।
मामले में चास के मुफस्सिल थाना प्रभारी से का कहना है कि यह जांच का विषय है। इसकी जांच की जाएगी, जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि मामला हमारे थाना क्षेत्र का है, मगर पैसे लेने वाला जवान हमारे थाने का नहीं है।
इसे भी पढ़ें : #UPSC IES- ISS 2020 परीक्षा के इंटरव्यू का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, जानें तारीख
इसे भी पढ़ें : गैस टैंकर और दवा से भरे ट्रक में भीषण टक्कर, दो की मौत








