JAMTARA : रविवार की सुबह गैस टैंकर और दवा से लदे ट्रक की आमने – सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों वाहनों में आग लग गई। और दोनों गड़िया जल कर राख हो गई। आग लगने के बाद गैस टैंकर का ड्राइवर सीट से भी नीचे नहीं उतर सका और आग में जल गया। इधर, दोनों गाड़ियों के खलासी मौके से भाग निकले। ट्रक का ड्राइवर और दो राहगीर जख्मी है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और दमकलकर्मी। घायलों को आसनसोल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काफी मशक्कत के बाद वाहनों में लगी आग पर काबू पाया गया हैं। मृतकों में टैंकर चालक और मछली व्यवसायी शामिल है। पुलिस घायलों और मृतकों की पहचान में जुटी हुई है। यह घटना मिहीजाम के पास चौरंगी बाई पास NH-2 पर कल्ला मोड़ की है।
बताया जा रहा है की गैस टैंकर कोलकाता की ओर से आसनसोल की ओर आ रहा था जबकि दवा लेकर ट्रक दूसरी दिशा से आसनसोल की ओर आ रहा था। कल्ला मोड़ के निकट सड़क पार कर रहे एक मछली विक्रेता को बचाने के क्रम में दोनों वाहन आपस में भिड़ गए। हालांकि घटना में मछली विक्रेता समेत गैस टैंकर चालक की भी मौत हो गई।
Read More : Palamu : पहले पत्नी को काट डाला, फिर खुद कुएं में लगा दी छलांग…
ReadMore : देखिये, कैसे वैन में मिले चावल के दाने के जरिये डकैतों तक पहुंच गई पुलिस












