Ranchi (Rupam) : चोर उच्चकों ने ऐसा बर्बाद किया कि कहीं का नहीं छोड़ा। मैं पूरी तरह से टूट चुका हूं। भारी कर्ज में डूब गया। 2 महीने हो गये मेरी दुकान में चोरी हुए… 35 से 40 लाख के मोबाइल रातो-रात चुरा लिये गये। पुलिस कहती है चोर को खोज निकालने में ताकत लगा रखे हैं। चोर पकड़ा भी गया… पर यह कैसे माने कि रिकवरी एक भी मोबाइल नहीं। यह कहना है दुकानदार वसीम अकरम का। इनका रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के हीनू में EWorld नामक मोबाइल दुकान है। वसीम ने कहा… पाई-पाई जोड़ कर और इधर-उधर से कर्ज लेकर बहुत बड़ा दुकान खोले थे। दिन-रात मेहनत करते थे। 13 अक्टूबर की सुबह साढे 8 बजे मकान मालिक का फोन आया। भागे-भागे दुकान पहुंचे। शटर का ताला टूटा हुआ था और अंदर से सारा कीमती मोबाइल गायब था। अंदर का नजारा देखते ही हम गश खाकर गिर पड़े। पूरी तरह से मुझे बर्बाद कर मुझे रोड पर लाकर खड़ा कर दिया। मुझे जहां नहीं जाना चाहिये, वहां भी जा-जा कर आरजू-मिन्नत कर रहे हैं, पर रिजल्ट कुछ भी नहीं।
वहीं रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि इस कांड में शामिल 3 चोर पकड़े गये हैं। चोरी का सारा सामान बॉटलिंग स्टेट में खपा दिया गया है। पुलिस की कोशिश हो रही है। बहुत जल्द कुछ अच्छे नतीजे सामने आ सकते हैं। सुनें क्या बोले पीड़ित दुकानदार वसीम अकरम और रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा…
इसे भी पढ़ें : काम पर जा रहे थे पति-पत्नी, रास्त में ही…
इसे भी पढ़ें : दुल्हे की इस हरकत से दुल्हन ने तोड़ दी शादी… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े कारोबारी राधेश्याम थापर से लूट लिये 9.50 लाख
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : अंतिम सफर पर CDS BIPIN RAWAT : ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ विदाई…देखें
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : घर बैठे इस ऐप से निकालिए पीएफ का पैसा, ऐसे करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : डॉ.अनिल कुमार महतो बने JAC के नए अध्यक्ष, विनोद सिंह को उपाध्यक्ष का जिम्मा
इसे भी पढ़ें :आखिर क्यों जिलाधिकारी ने बतख और मुर्गियों को मारने का दिया आदेश
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों








