spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जम्‍मू-कश्‍मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद

Date:

spot_img
spot_img

Srinagar: जम्‍मू-कश्‍मीर में एक बार आतंकियों की नापाक हरकत सामने आई है। इस बार आतंकियों ने पुलिस पार्टी को निशाना बनाया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा में शुक्रवार की शाम आतंकियों की ओर से पुलिस पार्टी पर किए गए हमले में दो जवान शहीद हो गए। शहीद होने वालों में एक एसएचओ का पीएसओ तथा दूसरे ड्राइवर हैं। हमले में एसएचओ बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। शहीद होने वालों में बारामुला के सोपोर निवासी सीनियर ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद सुल्तान (ड्राइवर) तथा लोलपोरा लोलाब कुपवाड़ा के कांस्टेबल फैयाज अहमद (पीएसओ) शामिल हैं।

 एसएचओ शौकत अहमद के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गुलशन चौक पर तैनात थी। यहां वाहनों की जांच की जा रही थी, तभी पहुंचे आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इसमें एसएचओ के पीएसओ तथा ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में बांदीपोरा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हमले के वक्त चौक पर काफी भीड़भाड़ थी। इस वजह से जवाबी कार्रवाई नहीं की गई, अन्यथा कई जानी नुकसान हो सकता था।  घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

जम्‍मू-कश्‍मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने की घटना की निंदा

आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आतंकियों की शिनाख्त की जा सके। हालांकि,आतंकियों का सुराग नहीं लगा है। नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ईश्वर उन्हें जन्नत प्रदान करें और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले।

इसे भी पढ़ें : TRIBUTE TO CDS : पीपल के पत्ते पर बिपिन रावत को अनोखी श्रद्धांजलि

इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)

इसे भी पढ़ें : अंतिम सफर पर CDS BIPIN RAWAT : ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ विदाई…देखें

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

PM मोदी ने इस साल अबतक 13 देशों का दौरा किया, कितने हुये खर्च… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, ये बोल गये… देखें

New Delhi : राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले प्रधानमंत्री...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: