CHAIBASA : रविवार की सुबह दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करने के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के कौरबा के मो. यूनिस का पुत्र मो. फैजल(12) के रूप में की गई है। यह घटना चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत सिमीदिरी गांव की है। बताया जा रहा है की फैजल छह महीने से अपनी मौसी के घर सिमिदीरी आया था। रविवार की रात भारी बारिश होने से राशन डीलर सिराज कोहली की जर्जर दीवार ढह कर उताउल रहमान के मकान के दीवार पर गिरा। उसके दबाव से मकान का दीवार गिर गया और उसके नीचे दबने से मो. फैजल की मौत हो गई।
Read more:देश को Gold Medal दिलाने के बाद क्या बोले Neeraj Chopra… सुनिये
Read more: BREAKING : टोक्यो ओलंपिक में मिला भारत को पहला गोल्ड
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर बोला- बैग दो नहीं तो शूट कर दूंगा और…
Read more:वकील साहब काट रहे अफसरों के चक्कर, लगा रहे ये गुहार…






