spot_img
spot_img
spot_img

पूर्वांचल एक्‍सप्रेस वे पर चलना एक मई से हो जाएगा महंगा, जानिए कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 1 मई से टोल टैक्स लगना शुरू हो जाएगा। इसमें टोल की वही दर लागू होगी, जो लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर लागू है। टोल वसूलने वाली कंपनी हर साल 222 करोड़ सरकार को देगी। कंपनी को टोल वसूलने का अधिकार दिया गया है। मंगलवार को योगी कैबिनेट ने टोल टैक्‍स संबंधी प्रस्‍ताव पर मुहर लगा दी। 3 घंटे 50 मिनट में 301 किलोमीटर का सफर तय कराने वाले इस एक्‍सप्रेस वे पर 16 नवंबर से अब तक सफर मुफ्त था, लेकिन अब टोल टैक्‍स चुकाना होगा। एक्‍सप्रेस वे पर फिलहाल टोल टैक्‍स की दरें आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेस वे के समान ही होंगी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे अभी छह लेन चौड़ा है। इसे 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है।

एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू

 
301 किमी के एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित यात्रा के लिए कई पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। हादसे का सबब बनने वाले पशुओं को रोकने के लिए दोनों तरफ फेंसिंग की गई है। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कई टीमें एक्सप्रेस वे पर तैनात की गई हैं। सैनिक कल्याण बोर्ड ने यहां सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं। 20 पेट्रोलिंग वाहन तैनात किए गए हैं। क्रैश बैरियर भी लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लेकर चढ़े यह सामान तो जायेंगे 3 साल केलिए अंदर…

इसे भी पढ़ें : नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…

इसे भी पढ़ें : बिटिया की खामोशी के पीछे छुपा था गैंगरेप का दर्द, देखें…

इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की को मिली स्‍थायी जमानत

इसे भी पढ़ें : इन किताबों को पढ़ IAS बनी थी राजेश्‍वरी बी, खुद खोली यह राज, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...