कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेराय का कोरोना गाइडलाइन और ट्रैफिक नियमों का उल्लंधन करना महंगा साबित हुआ। वैलेंटाइन डे पर अपनी पत्नी संग बिना मास्क लगाए और बिन हेलमेट पहने निकल गए बाइक राइड पर। और तो और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया। यह ध्यान ही नहीं दिया कि पुलिस के कर्तव्य और कानून के आगे कोई खास नहीं है। इस मामले में किसी को राहत नहीं दी जा सकती। पुलिस की नजर जब इस वीडियो पर पड़ी तो उसने 500 रुपये का चालान काट दिया।
https://t.co/lUzdbP55co
What a start of this lovely valentine’s day with Main, Meri patni aur woh! A refreshing joyride indeed!
.
.
.@harleydavidson#WohAaGayi #HarleyDavidson #valentinespecial #loveforbikes #bikesofinstagram #loveandwheels#vroomValentine pic.twitter.com/THXrBllOVi— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) February 14, 2021
इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा
इंस्पेक्टर ने काटा चालान
बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए विवेक ने लिखा था- वैलेंटाइन डे की बेहतरीन शुरुआत। मैं-मेरी पत्नी और वो। मजा आ गया। विवेक का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मुंबई पुलिस की नजर भी इस पर पड़ गई। पिफर वहीं होना था जो हुआ। एथ्टर को पता चला कि कि इंस्पेक्टर नंदकिशोर जाधव ने शुक्रवार को शाम 7.02 पर विवेक का चालान काटा है। विवेक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 29/177 और एपिडेमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल








