spot_img

Exam के वक्‍त पत्‍नी ने जना बेटा, पति ने नाम रख दिया इम्तिहान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बिहार में मैट्रिक परीक्षा का दौर चल रहा है। पेपर लीक होने और परीक्षा स्‍थगित करने की खबरों पर तो लोगों का ध्‍यान रहा ही, अब मुजफ्फरपुर के एक परीक्षा केंद्र पर शादीशुदा छात्रा के बेटे के जन्‍म देने की खबर ने सबको चौंका दिया। यह घटना शुक्रवार की ही है। मुजफ्फरपुर के एमडीडीएम कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देने आई  विवाहिता शांति देवी ने अपने बेटे को जन्‍म दिया। पति बिरजू ने उसी समय उसका नाम इम्तिहान रख दिया। जानकारी के अनुसार, मैट्रिक की परीक्षा देने आईं शांति देवी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। उन्‍हें तत्‍काल अस्‍पताल पहुंचाया गया। उन्‍होंने देर शाम एक बेटे को जन्‍म दिया। शांति बोचहां हाई स्कूल की छात्रा हैं।

इसे भी पढ़ें :  जेल गई SDM बनी जज की दुल्‍हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल

एंबुलेंस से जाकर परीक्षा देंगी शांति 

बच्‍चे को जन्‍म देने के बाद शांति देवी ने कहा कि वह परीक्षा नहीं छोड़ेंगी। एम्‍बुलेंस से जाकर परीक्षा देंगी। बताया कि उन्‍हें जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई, उस समय तक उन्‍होंने सारे वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍न हल कर लिए थे। ओएमआर शीट पूरी तरह भरकर जमा कर दी थी। जैसे ही विषयगत प्रश्‍नों के उत्‍तर लिखने शुरू किए प्रसव पीड़ा होने लगी। आसपास बैठी छात्राओं ने इसकी जानकारी इंविजिलेटर को दी। उन्‍होंने तत्‍काल शांति को अस्‍पताल भेजने की व्‍यवस्‍था कर दी। अस्‍पताल में शांति ने बेटे को जन्‍म दिया।

इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवाद‍ियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...