spot_img

भू-माफियाओं और सरकारी कर्मचारियों का नया कारनामा, 9.30 एकड़ जमीन का बड़ा फर्जीवाड़ा, करा ली रजिस्‍ट्री

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सरकारी दस्‍तावेज में छेड़छाड़ का लगा था आरोप, सीएम ने दिए जांच के आदेश, 20 दिनों के अंदर सौंपना है जांच रिपोर्ट

रांची : राजधानी के नामकुम अंचल में खास महल की 9.30 एकड़ जमीन को गलत तरीके से रजिस्‍ट्री करा लिया गया। यह काम सरकारी दस्‍तावेज में छेड़छाड़ और रिकॉर्ड गायब कर किया गया। इस सनसनीखेज फर्जीवाड़ा करने में एक बड़ा बिल्‍डर का नाम उभरकर सामने आया है। सीएम हेमंत सोरेन ने पूरे मामले को काफी गंभीरता से लिया है। उन्‍होंने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। जांच के दायरे में जो सरकारी कर्मचारी- अधिकारी दोषी पाए जाएंगे वे किसी भी हालत में नहीं बख्‍शे जाएंगे, सख्‍त कार्रवाई होगी। जांच रिपोर्ट 20 दिनों के अंदर मांगी गई है। जांच के आदेश मिलते ही सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों में खलबली मच गई है

इसे भी पढ़ें : BREAKING : 9 एमएम पिस्‍टल और गोलियां लेकर भागने वाले बॉडीगार्ड का लोकेशन जहानाबाद

सूत्रों के अनुसार जांच के बाद कई सफेदपोश के चेहरे भी बेनकाब होंगे। इस खेल में करोड़ों रुपये के वारा-न्‍यारा करने का मामला सामने आ रहा है। जिस बिल्‍डर का नाम उभरकर सामने आया है, वो रसूखदार कहलाता है। कई मामले में बिल्‍डर के दामन में छींटे लगे हैं। पूरे मामले से खुद को बचा लेने के लिए बिल्‍डर अपनी जुगाड़ में लग गया है।

इस संबंध में राजस्‍व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा जारी आदेश में इस बात का जिक्र किया गया है कि भू-माफियाओं और सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत का नतीजा है ये बड़ा फर्जीवाड़ा। जांच से पूरी तस्‍वीर साफ हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर करने की भी योजना है।

इस बड़े फर्जीवाड़े को लेकर जो आदेश निकाला गया है उसे पढ़े Kohramlive.com पर हूबहू।  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...