भारी बारिश का अलर्ट जारी… जानें कहां

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं और 4 जून तक इसके केरल पहुंचने की संभावना है। मानसून की दस्तक से पहले ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

तमिलनाडु के 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों के 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, तिरुपुर, डिंडीगुल, तेनकासी, तिरुनेलवेल्ली, कन्याकुमारी, इरोड, नमक्कल, सलेम, धर्मापुरी, कृष्णागिरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर, थिरुवन्नामलाई, रानीपेट और मदुरै जिलों में 7 जून तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

चेन्नई में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी

एक ओर राज्य के कई हिस्सों में बारिश की चेतावनी है, तो दूसरी ओर उत्तर तटीय तमिलनाडु और राजधानी चेन्नई भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उच्च तापमान और नमी के कारण लू जैसे हालात बन रहे हैं। चेन्नई समेत कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी हो सकती है।

कमजोर पड़ रहा पश्चिमी विक्षोभ, 6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ने लगा है। इसके चलते मंगलवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। अगले दो से तीन दिनों में पारा 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। ऐसे में उत्तर भारत के लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवायें चलने और आंधी आने की संभावना है। कई क्षेत्रों में बिजली चमकने और हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर 6 और 7 जून को असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश होने की संभावना है।

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 6 जिलों में अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में पानी की खातिर बन गये चोर, क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

इसे भी पढ़ें : लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बरगद के नीचे सज रही ‘महफिल’, पुलिस ने मारी रेड…

Godda : गोड्डा पुलिस ने तीन लोगों को ब्राउन...

सोना-चांदी की कीमतों ने चौंकाया, सस्ता हुआ या महंगा… जानें

Kohramlive : वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में...

झारखंड के इन 6 जिलों में अलर्ट…

Ranchi : झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश...

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...