झारखंड के इन 6 जिलों में अलर्ट…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के कई हिस्सों में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD रांची के अनुसार सोमवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में रांची में 1.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। डालटनगंज सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन 6 जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाये रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। इसके चलते तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में पानी की खातिर बन गये चोर, क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

इसे भी पढ़ें : लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

इसे भी पढ़ें : तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...