Kohramlive : वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी नई ऊंचाइयों पर पहुंच गये हैं। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया और शुरुआती कारोबार में ही इसने नया लाइफटाइम हाई बना दिया।
1,000 रुपये से ज्यादा उछला सोना
5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,59,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बाजार खुलते ही खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमत में तेज उछाल आया और यह 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। सुबह 11:20 बजे तक सोना 983 रुपये की मजबूती के साथ 1,60,224 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
प्रमुख शहरों में बढ़े खुदरा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खुदरा बाजार में ग्राहकों को सोना खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
चांदी ने भी दिखाई दमदार चमक
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। देश के सर्राफा बाजारों में चांदी का भाव बढ़कर 2,68,870 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। जानकारों का कहना है कि औद्योगिक मांग में मजबूती और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण चांदी को लगातार समर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि चांदी भी रिकॉर्ड स्तरों के करीब कारोबार कर रही है।
इसे भी पढ़ें : भारी बारिश का अलर्ट जारी… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन 6 जिलों में अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में पानी की खातिर बन गये चोर, क्या बोले गांववाले… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…
इसे भी पढ़ें : लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…






