फेसबुक पोस्ट पर ग्रामीण पहुंचे थाना, बोले आंच नहीं आनी चाहिये…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के जालीमूड़ा गांव में इन दिनों एक फेसबुक पोस्ट को लेकर गांववाले दुखी हैं। गांववालों ने इस कथित आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने बड़कागांव के थानेदार को एक लिखित आवेदन सौंपा है, जिसमें फेसबुक पर की गई कुछ पोस्टों को लेकर गंभीर आपत्ति जताई गई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जालीमूड़ा में रहनेवाले एक शख्स के द्वारा सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर लगातार ऐसी पोस्ट की जा रही हैं, जिनसे समाज में वैमनस्य फैलने और आपसी सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित पोस्टों की भाषा और विषयवस्तु क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिये उचित नहीं मानी जा सकती। उनका मानना है कि ऐसे संदेशों से सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है। आवेदन देने पहुंचे लोगों ने कहा कि बड़कागांव क्षेत्र में विभिन्न समुदायों के लोग वर्षों से मिल-जुलकर रहते आये हैं। इसमें आंच नहीं आनी चाहिये। ग्रामीणों ने अपने आवेदन के साथ संबंधित फेसबुक पोस्ट के स्क्रीनशॉट और तस्वीरें भी संलग्न की हैं।

इसे भी पढ़ें : दारोगा बाबू धरा गये, अब जायेंगे जेल…

इसे भी पढ़ें : निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी का नामांकन होल्ड… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : झारखंड भवन में अचानक पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर, हर कोने की ली खबर…

इसे भी पढ़ें : RCC बेंच पर उठे सवाल, BDO बोले, होगी जांच…

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, CM हेमंत सोरेन को भेंट किये अपने बागों के आम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...