निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी का नामांकन होल्ड… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव के निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी का नामांकन पत्र फिलहाल होल्ड पर रख दिया गया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राज्यसभा की दो सीटों के लिये होने वाले चुनाव के बीच सामने आई इस अप्रत्याशित स्थिति ने पूरे घटनाक्रम को और दिलचस्प बना दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिमल नथवानी के नामांकन पत्र में तकनीकी त्रुटि से जुड़ा मामला सामने आया है। इस पर कांग्रेस ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई है। आपत्ति के बाद चुनाव अधिकारियों ने मामले को केंद्रीय चुनाव आयोग के समक्ष भेज दिया है। अब आयोग से मिलने वाले दिशा-निर्देश के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

विधानसभा पहुंचे नथवानी, वकीलों के साथ चली रणनीति

नामांकन होल्ड किये जाने की सूचना मिलते ही परिमल नथवानी अपने कानूनी सलाहकारों के साथ विधानसभा पहुंचे। इधर भाजपा के कई विधायक भी विधानसभा परिसर में नजर आये।गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव की घोषणा के बाद शुरुआत में NDA की ओर से गौरव बल्लभ के नाम की चर्चा जोरों पर थी। राजनीतिक गलियारों में लगभग तय माना जा रहा था कि गठबंधन उन्हें मैदान में उतार सकता है। लेकिन अंतिम समय में समीकरण बदले और परिमल नथवानी के नाम पर सहमति बनी। इसके बाद NDA समर्थक विधायकों ने खुलकर उनका समर्थन किया और उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड भवन में अचानक पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर, हर कोने की ली खबर…

इसे भी पढ़ें : RCC बेंच पर उठे सवाल, BDO बोले, होगी जांच…

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, CM हेमंत सोरेन को भेंट किये अपने बागों के आम…

इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी में सजेगा कृषि का महाकुंभ, CM को दिया गया खास न्योता…

इसे भी पढ़ें : कोरोना में बोया था सपना, अब सात समंदर पार बिखर रही है आम की खुशबू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...