Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की विफलता और छात्रों-युवाओं के संघर्ष की जीत बताया। नायक ने कहा कि यदि शिक्षा मंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये इस्तीफा दिया है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जवाबदेही तय करते हुये इस्तीफा देना चाहिये। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में अव्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और युवाओं के बढ़ते आक्रोश के लिए पूरी केंद्र सरकार जिम्मेदार है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने संसद से लेकर सड़क तक छात्रों और युवाओं की आवाज उठाई। उनके मुताबिक, यह लोकतंत्र की जीत और सत्ता के अहंकार की हार है। विजय शंकर नायक ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि शिक्षा व्यवस्था की मौजूदा स्थिति और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने कहा कि केवल मंत्री बदलने से सरकार की जवाबदेही खत्म नहीं हो जाती।
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक
इसे भी पढ़ें : शिक्षिका के पेट में ही नवजात की मौ’त, लगे गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : मार्स हाउस बना विनर…
इसे भी पढ़ें : JPSC मामले में दो और अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : 318 मामलों का निपटारा, 7.11 लाख रुपये का मिला राजस्व







