spot_img

झारखंड भवन में अचानक पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर, हर कोने की ली खबर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : देश की राजधानी दिल्ली में स्थित झारखंड भवन केवल एक सरकारी इमारत नहीं, बल्कि दिल्ली में झारखंड की पहचान और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। यहां आने वाला हर अतिथि राज्य की छवि को करीब से महसूस करता है। यही वजह है कि  झारखंड सरकार अब इसकी व्यवस्थाओं को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में एक्टिव है। मंगलवार को झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नई दिल्ली के वसंत विहार स्थित झारखंड भवन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। उनके अचानक पहुंचने से अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल बढ़ गई, जबकि उन्होंने भवन के हर महत्वपूर्ण हिस्से का जायजा लिया।

अतिथि कक्ष से रसोई तक, हर व्यवस्था पर पैनी नजर

निरीक्षण के दौरान रेजिडेंट कमिश्नर ने भवन परिसर, अतिथि कक्षों, कॉमन एरिया, रसोईघर और कार्यालयी हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में चल रही हाउसकीपिंग, साफ-सफाई, मेंटेनेंस और अन्य सेवाओं की स्थिति को करीब से देखा। अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत कर उन्होंने यह भी जाना कि भवन संचालन में किस प्रकार की चुनौतियां सामने आ रही हैं और उन्हें दूर करने के लिये क्या कदम उठाये जा सकते हैं।

पार्किंग में खड़े कंडम वाहनों पर चला प्रशासनिक डंडा

निरीक्षण के दौरान एक महत्वपूर्ण मुद्दा पार्किंग क्षेत्र से जुड़ा सामने आया। लंबे समय से खड़े छह अनुपयोगी और कंडम वाहनों को देखकर रेजिडेंट कमिश्नर ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमानुसार इन वाहनों की नीलामी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाये, ताकि पार्किंग स्थल का बेहतर और व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

बंद मिले CCTV कैमरे, तुरंत मरम्मत के निर्देश

भवन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कुछ CCTV कैमरे बंद पाये गये। इसे गंभीरता से लेते हुये राजकमल ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कर कैमरों को फिर से चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। रेजिडेंट कमिश्नर ने कार्यालयी स्थान और उपलब्ध संसाधनों के अधिक प्रभावी उपयोग की आवश्यकता भी बताई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपलब्ध सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन कर कार्यकुशलता बढ़ाई जाये और भवन संचालन को अधिक व्यवस्थित बनाया जाये।

“झारखंड भवन राज्य की पहचान, सुविधाओं में नहीं होनी चाहिये कोई कमी”

निरीक्षण के दौरान अरवा राजकमल ने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित झारखंड भवन राज्य का प्रतिनिधि संस्थान है। यहां आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि समय के साथ व्यवस्थाओं में सुधार और आधुनिकीकरण जरूरी है, ताकि झारखंड भवन आने वाले लोगों के लिये और अधिक सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण अनुभव का केंद्र बन सके। निरीक्षण के अंत में रेजिडेंट कमिश्नर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें : RCC बेंच पर उठे सवाल, BDO बोले, होगी जांच…

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, CM हेमंत सोरेन को भेंट किये अपने बागों के आम…

इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी में सजेगा कृषि का महाकुंभ, CM को दिया गया खास न्योता…

इसे भी पढ़ें : कोरोना में बोया था सपना, अब सात समंदर पार बिखर रही है आम की खुशबू…

इसे भी पढ़ें : T20 World Cup का महासंग्राम, इस रोज भिड़ेंगे भारत-पाक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 30 जून से घर-घर जायेंगे BLO, ये दस्तावेज जरूरी…

Ranchi : झारखंड में SIR का अगला बड़ा चरण...

ऑनर किलिंगः दो बेटियों को पीट-पीटकर मा’र डाला…

UP : प्रेम प्रसंग से नाराज एक पिता ने...

झारखंड में तेजी से बन रही APAAR ID…

Ranchi : छात्रों की मार्कशीट, प्रमाण पत्र और शैक्षणिक...

चतरा में यह बड़ा तस्कर धरा गया…

Chatra : चतरा की गिद्धौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

इस अफसर को कार्यालय से निकाल कमिश्नर दफ्तर ले गई भीड़…

Dumka : संथाल परगना बंदोबस्त कार्यालय में मंगलवार का...