दारोगा बाबू धरा गये, अब जायेंगे जेल…

Date:

spot_img
spot_img

UP : यूपी के बहराइच जिले में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने एक दारोगा को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई इतनी अचानक हुई कि रिसिया थाना परिसर में देखते ही देखते तहलका मच गया। पुलिसकर्मी भी कुछ देर तक समझ नहीं पाये कि आखिर हुआ क्या है। यह मामला रिसिया थाना क्षेत्र का है। खबर है कि क्षेत्र के निवासी राम हुकुम मौर्य के खिलाफ एक केस दर्ज था। आरोप है कि मामले की जांच कर रहे दारोगा सुभाष चंद्र चौहान ने मुकदमे में गंभीर धाराएं जोड़ने और जेल न भेजने के नाम पर 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। लगातार दबाव और मांग से परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से कर दी।

शिकायत सही मिली तो बिछाया गया जाल

शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन देवीपाटन मंडल, गोंडा की टीम सक्रिय हो गई। पहले शिकायत का सत्यापन कराया गया और जब आरोपों की पुष्टि हुई तो पूरी योजना के साथ कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई। निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शिकायतकर्ता को विशेष केमिकल लगे नोट उपलब्ध कराये और पूरी रणनीति तैयार की। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शिकायतकर्ता तय योजना के तहत दारोगा के सरकारी कमरे में पहुंचा। जैसे ही रिश्वत की रकम ली गई, तभी एंटी करप्शन टीम ने तत्काल छापा मार दिया। टीम ने उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र चौहान को मौके पर ही पकड़ लिया।  गिरफ्तारी के बाद आरोपी दारोगा को कोतवाली देहात थाना ले जाया गया। वहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दारोगा को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

छवि

इसे भी पढ़ें : निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी का नामांकन होल्ड… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : झारखंड भवन में अचानक पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर, हर कोने की ली खबर…

इसे भी पढ़ें : RCC बेंच पर उठे सवाल, BDO बोले, होगी जांच…

इसे भी पढ़ें : सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, CM हेमंत सोरेन को भेंट किये अपने बागों के आम…

इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी में सजेगा कृषि का महाकुंभ, CM को दिया गया खास न्योता…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...