सिमडेगा की बेटियों ने रचा इतिहास, CM हेमंत सोरेन को भेंट किये अपने बागों के आम…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में पसीने से सींचे गये आमों की मिठास अब केवल गांव-देहात तक सीमित नहीं रही। उसकी खुशबू अब लंदन तक पहुंच चुकी है। इसी ऐतिहासिक उपलब्धि की मिठास लेकर सिमडेगा की कहानी मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास तक पहुंची, यह कहानी जान-सुन CM हेमंत सोरेन के चेहरे पर संतोष और गर्व साफ झलक रहा था। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सिमडेगा की DC कंचन सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में गांवों की मेहनत, महिलाओं के संघर्ष और किसानों के सपनों की सफलता की कहानी समाई हुई थी। CM हेमंत सोरेन ने सिमडेगा जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिये लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाना, महिलाओं को नई पहचान देना और झारखंड को कृषि निर्यात के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

सिमडेगा के बागों से लंदन तक पहुंची सफलता की उड़ान

सिमडेगा की DC ने CM हेमंत सोरेन को बताया कि बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित आम अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रहे हैं। सिमडेगा के प्रसिद्ध आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक खेप यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर के लिये रवाना की जा चुकी है। इस ऐतिहासिक पहल में JSLPS से जुड़ी महिला जागृति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी और बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महिला किसानों के नेतृत्व में तैयार हुई यह निर्यात श्रृंखला अब सिमडेगा के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का माध्यम बन रही है। मुलाकात के दौरान महिला समूहों की प्रतिनिधियों ने CM को सिमडेगा के आम्रपाली आम भेंट कर अपनी खुशी का इजाहर किया।

कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। महिला समूहों की उपलब्धि और उनके आत्मनिर्भरता के सफर को सभी ने सराहा। मुख्यमंत्री के समक्ष जब ग्रामीण महिलाओं की सफलता की कहानी रखी गई तो यह साफ दिखा कि सरकार की योजनायें अब गांवों में वास्तविक बदलाव की तस्वीर बन रही हैं।

इसे भी पढ़ें : मोरहाबादी में सजेगा कृषि का महाकुंभ, CM को दिया गया खास न्योता…

इसे भी पढ़ें : कोरोना में बोया था सपना, अब सात समंदर पार बिखर रही है आम की खुशबू…

इसे भी पढ़ें : T20 World Cup का महासंग्राम, इस रोज भिड़ेंगे भारत-पाक…

इसे भी पढ़ें : हर घर तक पहुंचे शुद्ध पानी, CM हेमंत सोरेन ने दिये सख्त निर्देश…

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी के यहां CID की दस्तक…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...

रामगढ़ युवा संघ के गणेश महोत्सव को मिले दो नये मुख्य संरक्षक

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश...