Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ युवा संघ के 12वें गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आजाद सिंह और तुलसी प्रसाद कुशवाहा को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। संघ के पदाधिकारी उनके आवासीय कार्यालय पहुंचे और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें शुभकामनायें दीं। मुख्य संरक्षक बनाये जाने पर दोनों ने संघ का आभार जताते हुये कहा कि वे महोत्सव को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और युवाओं को जोड़ने का भी सशक्त माध्यम है। संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने विश्वास जताया कि दोनों मुख्य संरक्षकों के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस वर्ष का गणेश महोत्सव पहले से अधिक भव्य और आकर्षक होगा। इस मौके पर संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : शिक्षिका के पेट में ही नवजात की मौ’त, लगे गंभीर इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : मार्स हाउस बना विनर…
इसे भी पढ़ें : JPSC मामले में दो और अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : 318 मामलों का निपटारा, 7.11 लाख रुपये का मिला राजस्व
इसे भी पढ़ें : Facebook का नया फीचर, अब ऐसे होगी असली लोगों की पहचान… जानें







