spot_img

Vijay Hazare Trophy: महाराष्ट्र को हराकर 14 साल बाद सौराष्ट्र बना चैंपियन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : अहमदाबाद में महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला शुक्रवार को हुआ। महाराष्ट्र को हराकर सौराष्ट्र की टीम 14 साल बाद फिर से विजय हजारे टूर्नामेंट की चैंपियन बनी। पिछली बार टीम 2008 में चैंपियन बनी थी। महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर सौराष्ट्र के शेल्डन जैक्सन की पारी भारी पड़ी। सौराष्ट्र ने पांच विकेट से मैच और खिताब अपने नाम किया।

सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव ने जीता टॉस

सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। महाराष्ट्र ने 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 248 रन बनाए। ऋतुराज ने 108 रन की पारी खेली। जवाब में सौराष्ट्र ने 46.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शेल्डन 136 गेंदों में 133 रन बनाकर नाबाद रहे।

सौराष्ट्र दूसरी बार बना चैंपियन

महाराष्ट्र की नजर पहली बार चैंपियन बनने पर थी। टीम पहली बार फाइनल खेल रही थी। सौराष्ट्र दूसरी बार 50 ओवर के इस टूर्नामेंट को अपने नाम करने उतरा था। सौराष्ट्र की टीम फाइनल पर महाराष्ट्र पर दबाव बनाने में कामयाब रही और दूसरी बार चैंपियन बनी। ऋतुराज की शतकीय पारी पर शेल्डन जैक्सन ने पानी फेर दिया। टूर्नामेंट में सौराष्ट्र के तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है तो वहीं, महाराष्ट्र के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विजय हजारे ट्रॉफी चैंपियंस लिस्ट

सीजनविजेतारनर अप
2022-23सौराष्ट्रमहाराष्ट्र
2021-22हिमाचल प्रदेशतमिलनाडु
2020-21मुंबईउत्तर प्रदेश
2019कर्नाटकतमिलनाडु
2018मुंबईदिल्ली
2017-18कर्नाटकसौराष्ट्र
2016-17तमिलनाडुबंगाल
2015-16गुजरातदिल्ली
2014-15कर्नाटकपंजाब
2013-14कर्नाटकरेल्वेज
2012-13दिल्लीअसम
2011-12बंगालमुंबई
2010-11झारखंडगुजरात
2009-10तमिलनाडुबंगाल
2008-09तमिलनाडुबंगाल
2007-08सौराष्ट्रबंगाल
2006-07मुंबईराजस्थान
2005-06रेल्वेजउत्तर प्रदेश
2004-05तमिलनाडु और
उत्तर प्रदेश
—-
2003-04मुंबईबंगाल
2002-03तमिलनाडुपंजाब

फाइनल में ऋतुराज की कप्तानी पारी

इससे पहले महाराष्ट्र की शुरुआत खराब रही। पवन शाह चार रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सत्यजीत बचाव ने 27 रन की पारी खेली। अंकित बावने कुछ खास नहीं कर सके और 22 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जड़ा। वह 131 गेंदों में सात चौके और चार छक्के की मदद से 108 रन बनाकर रन आउट हुए।

ऋतुराज का लगातार तीसरा शतक

विजय हजारे टूर्नामेंट के इस सीजन में यह ऋतुराज का लगातार तीसरा शतक रहा। इससे पहले यूपी के खिलाफ उन्होंने नाबाद 220 रन और असम के खिलाफ सेमीफाइनल में 168 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा ऋतुराज रेलवेज के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत में नाबाद 124 रन बनाए थे। अजीम काजी  33 गेंदों में 37 रन और सौरभ नवाले 13 रन बनाकर आउट हुए। 2022 अंडर-19 विश्व कप के हीरो राजवर्धन हंगरगेकर और विक्की ओस्तवाल खाता भी नहीं खोल सके। मुकेश चौधरी दो रन बनाकर आउट हुए। नौशाद शेख 31 रन बनाकर नाबाद रहे। सौराष्ट्र की ओर से चिराग जानी ने सबसे ज्यादा ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, कप्तान जयदेव उनादकट और पार्थ भुत को एक-एक विकेट मिला।

शेल्डन ने सौराष्ट्र को जीत दिलाई

249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम की शुरुआत शानदार रही। हार्विक देसाई ने शेल्डन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी निभाई। हार्विक अर्धशतक लगाकर आउट हुए। उन्होंने 67 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। इसके बाद जय गोहिल खाता भी नहीं खोल सके। सामर्थ व्यास 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अर्पित वासवाड़ा भी कुछ खास नहीं कर सके और 15 रन बनाकर आउट हुए। प्रेरक मांकड़ एक रन बना पाए। हालांकि, शेल्डन ने एक छोर संभाले रखा और शतक जड़ा। उन्होंने चिराग जानी के साथ मिलकर सौराष्ट्री की टीम को जीत दिलाई। शेल्डन 136 गेंदों पर 12 चौके और पांच छक्कों की मदद से 133 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, चिराग 25 गेंदों में तीन चौके की मदद से 30 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसे भी पढ़ें : अब FM रेडियो पर नहीं सुनाई देंगे नशीले पदार्थों व इन्हें प्रमोट करने वाले कंटेंट, जानिए कारण

इसे भी पढ़ें : संध्या को गोली लगने के पीछे का सच जानने में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें

इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...