Muzaffarpur : बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को दिनदहाड़े वसुधा केंद्र संचालक की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना सकरा थाना क्षेत्र की है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस को लावारिस हालत में एक बाइक मिली है। जिसे जब्त कर इसके ओनर का पता किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ये वही बाइक है जिससे अपराधी बुधवार को वसुधा केंद्र पर लूटपाट करने पहुंचे थे। आशंका है कि वही तीनों अपराधियों ने देर रात इस वारदात को भी अंजाम दिया है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है।
शव फेंक कर अपराधी भाग गए
गुरुवार को सकरा थाना क्षेत्र के सिमरी में एक युवक का शव मिला। उसकी गोली मारकर हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। देर रात उसका शव फेंककर अपराधी भाग गए थे। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सकरा थानेदार सरोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। देखा कि उसके आंख के ठीक बगल में गोली लगी थी। मृतक के पास से कई रसीदें मिली हैं। इसे पुलिस ने जब्त कर लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में पता लगा कि मालवाहक पर 30 से अधिक बोरा बादाम लोड था।
लूटपाट के दौरान मारी गोली
आशंका जताई जा रही है कि देर रात अपराधियों ने बादाम लदे मालवाहक को लूटने के क्रम में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी होगी। प्रारंभिक जांच में मृतक समस्तीपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। थानेदार ने कहा कि उसकी पहचान करने की कवायद जारी है। समस्तीपुर पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।
Read More :हमरा पईसा लूट गया, पुलिस ई थाना से उ थाना का लगवाती रही चक्कर
Read More :टीम इंडिया ने 113 रनों से जीता पहला टेस्ट, गेंदबाजों ने ऐसे दिलाई जीत
Read More :गैंगरेप के बाद बेरहमी से बच्ची की हत्या, भईया-भईया जिसे बोलती थी…
Read More : रणवीर सिंह ने 12 साल में खो दी थी Virginity, शॉकिंग हैं Sunny Leone-Alia के ये खुलासे…
Read More : एक्टर अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, मलाइका की भी होगी जांच
Read More : ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो रेफर, जानिए अभी कैसी है स्थिति
Read More : किक बॉक्सिंग चैंपियन Frederic Sinistra की कोरोना से मौत, किया था वैक्सीन का विरोध
Read More : झारखंड में इस दिन से 25 रुपये सस्ता हो जाएगा Petrol-Diesel, CM ने किया ऐलान
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश








