RANCHI : सीएम हेमंत सोरेन ने दूसरी वर्षगांठ पर सभी राज्य वासियों को शुभकामना दी। झारखंड में पेट्रोल और डीजल 26 जनवरी से 25 रुपये तक सस्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के गरीब जनता और माध्यम वर्ग के बारे में सोचते हुए यह फैसला हमारी सरकार ने लिया है। पेट्रोल के बढ़ते दामों की वजह से राज्य वासी बहुत ही परेशान थे। इस मौके पर हेमंत सोरेन ने कई अहम फैसले लिए है। बता दें कि झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन भी लगातार पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें घटाने की मांग कर रहा था। एसोसिएशन सरकार से पेट्रोल पर 5% वैट घटाने की मांग कर रहा था। उनका कहना है कि अगर सरकार वैट की दर 22% से घटकर 17% कर दे तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। एसोसिएशन का कहना था कि झारखंड के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में डीजल की कीमत कम है। ऐसे में झारखंड से चलने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से डीजल भरवा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें नुकसान हो रहा है।
पेट्रोल-डीजल के मूल्य में लगातार इजाफा हो रहा है, इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं। इसलिए सरकार ने राज्य स्तर से दुपहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी, इसका लाभ 26 जनवरी 2022 से मिलना शुरू होगा:- श्री @HemantSorenJMM pic.twitter.com/MsinoGS60Y
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) December 29, 2021
CM हेमंत सोरेन ने कही ये बात
- 1 रुपए में महिलाओं का रजिस्ट्री स्कीम गरीबों के लिए नहीं अमीरों के लिए थे, इस स्कीम को बंद करके मैंने गरीबों को तन ढकने का काम किया।
- पुरानी सरकारों में कितना कर्ज लिया कि हम आज ही कर्ज में डूबे हैं।
- राज्य के संविदा कर्मी धरना प्रदर्शन छोड़ कर वार्ता करें, हर समस्या का समाधान होगा।
- प्रधानमंत्री से कहा कि पेंशन स्कीम सुधारना है, नहीं सुने जाने के बाद हमने यूनिवर्सल पेंशन योजना शुरू की।
- झारखंड बीच में नहीं बना है, जिस प्रकार देश के आजादी की लड़ाई के लिए कई सेनानी बलिदान हुए है, भारत का चित्र झारखंड के कई बलिदानों से बना।
- प्राइवेट स्कूल सरकारी स्कूल की तरह चलाया जाएगा।
- विदेश में भविष्य में और बच्चों को पढ़ने के लिए भेजा जाएगा, इसमें अनेक जातियों को शामिल किया जाएगा।
- बहुत जल्द ओल्ड स्कीम शुरू होगा।
- बहुत जल्द स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड लाया जाएगा ताकि छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने में मदद मिले।
- राज्य के 50% आबादी ST-SC और OBC को बैंक लोन देना नहीं चाहती हैं. इसके लिए जल्द सरकार कोई निर्णय लेगी।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए सीएम ने की घोषणा
- झारखंड में गठबंधन सरकार के दो साल पूरा होने पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए अलग से किसी प्रकार का कोई कर्ज नहीं लेना होगा। अपने नए संसाधन से सरकार राजस्व बढ़ाने में जुटी हुई है। CM हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि सरकार बहुत जल्द स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड (SCC) लाने जा रही है। इसके माध्यम से मेधावी छात्रों को मदद की जाएगी।
- उन्होंने बताया कि राज्य के SC-ST बच्चों समेत अन्य बच्चों को लोन लेने में परेशानी होती है। इसके माध्यम से उसका समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए अगर कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो सरकार लड़ेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के मुद्दे पर भी सरकार गंभीर है। सरकार जल्द इस संबंध में निर्णय लेगी।
फिर से जीवित करेंगे चाय बगीचों को
65000 पारा शिक्षकों की समस्याओं का किया समाधान
स्वावलंबी बनाया महिलाओं को
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश
Read More : PM Modi ने स्टूडेंस को दिए सफलता के मंत्र, फिर विपक्ष को कह दिया ये..
Read More : माओवादियों की हथियार का करता था मरम्मत, Police ने क्या किया, देखें…
Read More : Parineeti की बोल्डनेस देख यूजर्स बोले…बटन बंद कर लो देवी












