Kohramlive Desk : टीम इंडिया ने अपने दक्षिण अफ्रीका दौरे का शानदार आगाज किया है। टीम ने पहले ही टेस्ट मैच में मेजबान अफ्रीकी टीम को 113 रनों से हरा दिया। जीत के लिए 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 191 रनों पर सिमट गई। सेंचुरियन के मैदान पर ये पहली टेस्ट जीत है। जीत के साथ ही टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। जीत में भारतीय गेंदबाजों की भूमिका अहम रही। बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुये 7 में से 3 विकेट अपने नाम किया। वहीं, सिराज ने 2 विकेट अपने नाम किया। कप्तान डीन एल्गर ने 156 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें LBW आउट किया। SA का छठा विकेट मोहम्मद सिराज ने क्विंटन डी कॉक को क्लीन बोल्ड कर चटकाया।
डी कॉक 28 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अगले ही ओवर में शमी ने वियान मुल्डर को विकेट की पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराया। मुल्डर 1 रन बनाकर आउट हुए। टी-ब्रेक के बाद मार्को जेन्सन 13 रन बनाकर शमी को अपना विकेट थमा बैठे। कगिसो रबाडा भी बिना खाता खोले आर अश्विन की गेंद पर आउट हुए।
इस मैच में भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए थे। वहीं राहुल ने 23 और रहाणे ने 20 रन की पारी खेली थी। अफ्रीका के लिए कगिसो रबादा और मार्को जानेसन ने चार-चार विकेट लिए थे। वहीं दो विकेट लुंगी एनगिडी के नाम रहे थे।
Read More : एयरपोर्ट पर ही इस स्टार कपल ने किया ऐसा कि, लोग देने लगे…
Read More : रणवीर सिंह ने 12 साल में खो दी थी Virginity, शॉकिंग हैं Sunny Leone-Alia के ये खुलासे…
Read More : एक्टर अर्जुन कपूर हुए कोरोना संक्रमित, मलाइका की भी होगी जांच
Read More : ‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिर्दो रेफर, जानिए अभी कैसी है स्थिति
Read More : किक बॉक्सिंग चैंपियन Frederic Sinistra की कोरोना से मौत, किया था वैक्सीन का विरोध
Read More : झारखंड में इस दिन से 25 रुपये सस्ता हो जाएगा Petrol-Diesel, CM ने किया ऐलान
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश












