Palamu : पलामू के रास्ते बहुत जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल सकती है। टाटानगर से वाराणसी तक के लिये वंदे भारत एक्सप्रेस पलामू के रास्ते चलाने की मांग उठी है। यह मांग पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की है। सांसद राम ने बरवाडीह-चिरमिरी और गया-शेरघाटी रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। पलामू सांसद ने रेल मंत्री से कहा है कि टाटानगर-मुरी, रांची-लोहरदगा, डाल्टनगंज-गढ़वा रोड जपला होते हुये वाराणसी तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाया जा सकता है, इस रूट पर बड़ी संख्या में वंदे भारत ट्रेन के लिये मुसाफिर मिलेंगे। वहीं, रांची-गढ़वा रोड से सेक्शन का स्पीड भी सौ किलोमीटर प्रतिघंटा है। वहीं, गढ़वा रोड से डिहरी सेक्शन पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित है। वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा। बरवाडीह-चिरमिरी रेल लाइन परियोजना के पूरा होने से झारखंड से मुंबई की दूरी 450 किलोमीटर जबकि गया-शेरघाटी लाइन बन जाने से रांची से पटना की दूरी कम हो जायेगी।
इसे भी पढ़ें : पानी-पानी राजधानी, शहर में उतरना पड़ा NDRF को… जानें
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम
इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…
इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…
इसे भी पढ़ें : Chatra : चतरा में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे…






