रेलवे में 480 पदों पर vacancy, न परीक्षा, न इंटरव्‍यू, जानें कैसे करें आवेदन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • मैट्रिक के मार्क्‍स के आधार पर होगा चयन

कोहराम लाइव डेस्क : यूपी की झांसी में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से ट्रेड अप्रेंटिस की 480 पदो पर बहाली की जाएगी। ये बहालियां फिटर (गैस व इलेक्ट्रिक), मैकेनिक (डीएसएल), कारपेंटर, इलेक्ट्रिशियन ट्रेड के लिए की जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2021 है। अप्रेंटिस की इस भर्ती के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी। बहाली 10वीं कक्षा व आईटीआई के मार्क्स के आधार पर होगी। इन मार्क्स के आधार पर एक मेरिट बनेगी। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। इच्छुक उम्मीदवार mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन से पहले उम्मीदवार का apprenticeshipindia.org पर रजिस्टर होना आवश्‍यक है। न्यूनतम आयु 15 और अधिकतम 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 5 मार्च 2021 से की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के लिए तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए पांच वर्ष और दिव्यांगों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।

Read More :बाइक से घर लौट रहा अधेड़ आया हाइवा की चपेट में, मौत

यह चाहिए योग्‍यता

मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा पास हो और पद से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट (NCVT से मन्यता प्राप्त) प्राप्त होना चाहिए।

Read More :सलमान के बुलावे से 2 फीट के अजीम की चमकी किस्‍मत,शादी के लिए लगी…

 आवेदन का शुल्‍क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 170 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को सिर्फ 70 रुपये का भुगतान करना होगा। सभी ट्रेड के लिए प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष होगी।

Read More :पुरुलिया में PM मोदी ने ममता पर साधा जोरदार निशाना

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...

रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं...

CM ने इन्हें बांटे नियुक्ति पत्र, बोले-“यह नौकरी नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है”

Ranchi : झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...