spot_img

बाइक से घर लौट रहा अधेड़ आया हाइवा की चपेट में, मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : धनबाद से बाइक पर घर लौट रहे अधेड़ की हाइवा के चपेट में आने से जान चली गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया।  ये हादसा भगतडीह मोड़ के पास झरिया-धनबाद मेन रोड पर हुआ। मरने वाले की पहचान 50 साल के उज्जवल सेन के रूप में हुई है। आसपास के लोगों ने दोनो व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उज्जवल सेन को मृत घोषित कर दिया।

वहीं घायल कार्तिक सेन का इलाज चल रहा है। उज्जवल सेन की इलेक्ट्रीक की दुकान है। जबकि कार्तिक सेन प्राइवेट जॉब करता है। दोनों ही बाइक से रात में धनबाद से अपने घर कोइसरी बांध वापस आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

यहां याद दिला दें कि तीन दिन पहले ही इसी सड़क पर गोपालीचक के पास हाइवा ने एक आउटसोर्सिंग कर्मी को चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। हाइवा से लगातार हो रही दुर्घटना से झरिया के लोगों में जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश है।

इसे भी पढ़ें : युवराज और सचिन की बल्लेबाजी के दीवाने हुए दर्शक, लगे सचिन-सचिन के नारे…

इसे भी पढ़ें : अस्पतालकर्मी बना हैवान, ऑक्सीजन मास्क लगी महिला के साथ किया ये…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...