- विशाल चुनावी रैली में कहा,दीदी बोले खेला होबे-BJP बोले विकास होबे
कोहराम लाइव डेस्क : विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और बीजेपी में जुबानी घमासान जारी है। इस क्रम में चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पहुंचे। वहां एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर जोरदार निशाना साधा। पीएम ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) बोले- खेला होबे, बीजेपी बोले- विकास होबे। अब खेला खत्म होगा और डबल इंजन की सरकार से विकास शुरू होगा।
Read More :देश के इस राज्य में नाइट कर्फ्यू का ऐलान, CM ने सख्ती बरतने के दिए संकेत
अब बदली-बदली दिख रहीं दीदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र ने सस्ता चावल भेजा तो टीएमसी के टोलाबाजों ने उसमें भी घोटाला कर दिया। यहां की भर्ती परीक्षाओं में टीएमसी सरकार ने जो खेल खेले हैं, उन्हें ठीक किया जाएगा। कोलकाता की ब्रिगेड रैली के बाद जो हुआ, पूरा देश देख रहा है। दस साल तक लोगों पर लाठियां चलवाने के बाद अब ममता दीदी अचानक बदली-बदली दिख रही हैं। ये हारने का डर है, ममता दीदी ने गाड़ी से उतरकर लोगों को डांटा, तुष्टीकरण के लिए आपका रुख बंगाल के लोगों को याद है।
Read More :जमीन विवाद मामले में सांसद निशिकांत की पत्नी को राहत, HC ने खारिज किया FIR
बंगाल के हर क्षेत्र को रेल नेटवर्क से जोड़ना प्राथमिकता
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पुरुलिया क्षेत्र की कनेक्टविटी को सुधारना जरूरी है। बंगाल के हर हिस्से को रेल नेटवर्क से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। 2 मई के बाद जब बीजेपी की सरकार बनेगी तो बंगाल में रेलवे के बाकी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू होगा। पुरुलिया और आसपास के इलाके में ऐसी व्यवस्था बनाई जाएंगी, ताकि लोगों को पलायन ना करना पड़े। बंगाल के लिए केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की मंजूरी दी है।
Read More :“कमांडेंट साहब करवाते हैं मालिश, अपने साथ कुकर्म भी करने को कहते हैं”…












