Ranchi : छोटे-छोटे बच्चों से मोबाइल चोरी करा उसे खुले बाजार में औने-पौने दाम में बेच देने वाला ओम प्रकाश गुप्ता धरा गया। लगभग 34 साल के ओम को सुखदेवनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह इसी थाना क्षेत्र के चुन्ना भट्ठा जय भवानी चौक का रहनेवाला है। उसके पास से चोरी के 9 एंड्रॉयड फोन मिले हैं। ओम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
हाट बाजार होता था टारगेट
उसने पुलिस को यह भी बता दिया है कि वह मोबाइल चुराने की टेकनिक भी छोटे-छोटे बच्चों को बताया करता था। शिकार खोजने का तरीका भी बताया करता था। हाट बाजार उसका टारगेट होता था। इस बुरे काम में वह जिन बच्चों का इस्तेमाल करता था, उन बच्चों के बारे में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया है। मोबाइल चोर सूत्रधार ओम प्रकाश गुप्ता के बारे में सुखदेवनगर के महिला थानेदार ममता कुमारी को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद धर्मवीर भगत, राकेश महतो एवं सिपाही अमृत खलखो को ओम को धर दबोचने की जिम्मेवारी सौंपी गई। गठित पुलिस टीम ने ओम को चोरी के मोबाइल के साथ दबोच लिया।
इसे भी पढ़ें : मटियाने वाली पुलिस को खोज निकालेगी अब यह विदेशी एप्प
इसे भी पढ़ें : अगर Income Tax Return में कर दी यह गलती, तो सीधा पहुंच जाएंगे जेल, जान लें…
इसे भी पढ़ें : BBNL और BSNL के मर्जर को केंद्र की हरी झंडी, 1.64 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की मंजूरी
इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को पेंशन : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : किसानों और मजदूरों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : ये गलती आपको भी बना देगी मंकीपॉक्स का शिकार, WHO ने पुरुषों को चेताया










