शातिर चोरों का ये गैंग ऐसे उड़ाता था बाइक
रामगढ़ : झारखंड से बाइक चोरी कर बिहार में बेचने वाले गैंग का रामगढ़ पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 5 शातिर चोरों को पकड़ा है। इनके पास से अलग-अलग कंपनियों की 5 बाइक बरामद की है। रामगढ़ में लगातार हो रही बाइक चोरी पुलिस के लिए चुनौती बनी थी। 27 दिसंबर को भी रामगढ़ थाना क्षेत्र से एक बाइक की चोरी हो गई। बाइक मालिक ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई। जांच में जुटी पुलिस ने रामगढ़ स्टैंड, सुभाष चौक के पास से काले रंग की चोरी की अपाची बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा। उसने अपना नाम पवन बताया। जब उससे पूछताछ की तो एक बड़े गैंग का खुलासा हुआ।
पुलिस को दिये अपने बयान में उसने बताया कि इससे पहले भी कई बाइक की चोरी कर चुका है और बिहार के गया में बेच चुका है। उसने अपने कई साथियों के नाम और ठिकाने के बारे में भी पुलिस को सबकुछ बता दिया। मिले इनपुट के आधार पर रामगढ़ पुलिस की टीम ने बिहार के गया के बुनियादगंज एवं चन्दौती थाना क्षेत्र से 4 युवकों को पकड़ा। उनके पास से 4 बाइक भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में पवन सोनी, विकास कुमार उर्फ लालू, राजा कुमार, अनुज कुमार और अभिषेक कुमार शामिल है। पवन औरंगाबाद और बाकी चारों गया के रहनेवाले हैं। इनके पास से चोरी की 2 अपाची, एक पल्सर बाइक और दो स्कूटी बरामद की गई।
Read More : झारखंड में इस दिन से 25 रुपये सस्ता हो जाएगा Petrol-Diesel, CM ने किया ऐलान
Read More : PNB के ग्राहकों को आसानी से मिलेगा 8 लाख का लोन, जानिए तरीका
Read More : 10वीं पास के लिए निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
Read More :स्कूल के नोटिस बोर्ड पर लगेगी शिक्षकों की रंगीन तस्वीर, आदेश जारी
Read More :कपड़ा व्यवसायी को गोलियों से भून डाला…
Read More :पति को भेजवाया था जेल, निकलने के बाद उठाया खौफनाक कदम..
Read More : खून का बदला लेना चाहता था दुश्मन, करणी सेना के प्रमुख से, देखें वीडियो
Read More :‘बसपन का प्यार’ फेम सहदेव दिरदो को अभी तक नहीं आया होश…
Read More :DSP की BMW पर गिरी धूल, चड्डी में ही पड़ोसी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा… देखें फुटेज
Read More :जर्मनी में धराया लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड, दिल्ली-मुंबई को भी थी दहलाने की साजिश
Read More : PM Modi ने स्टूडेंस को दिए सफलता के मंत्र, फिर विपक्ष को कह दिया ये..








