kohramlive desk (KANPUR): PM Modi मंगलवार को कानपुर दौरे पर रहे। यह 22 दिन में उनका 7वां यूपी दौरा है। पीएम मोदी चकेरी एयरपोर्ट से आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को मेडल दिए। समारोह के दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सफलता के मंत्र दिए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो का शुभारंभ किया। वहां से प्रधानमंत्री रैली स्थल निराला नगर सड़क मार्ग से रवाना हुए। पीएम मोदी रेलवे मैदान में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और रैली को संबोधित किया। इसमें विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
भ्रष्टाचार का इत्र छिड़का और अब मुंह पर लगा लिया ताला : मोदी
पीएम ने किसी का नाम लिए बिना कहा, यूपी में भ्रष्टाचार का इत्र जो उन लोगों ने छिड़क रखा था, वह सब अब बाहर आ गया है। इसी वजह से अब ये लोग मुंह पर ताला लगाकर बैठे हैं। कोई क्रेडिट लेने तक नहीं आ रहा है। नोटों का जो पहाड़ पूरे देश ने देखा, वही उनकी उपलब्धि है और यही उनकी सच्चाई है। यूपी के लोग सब देख रहे हैं, इसलिए अब जनता विकास के साथ है। विकास करने वालों के साथ है।
डबल स्पीड से काम कर रही डबल इंजन की सरकार : मोदी
पीएम ने कहा, आज उत्तर प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, वह बीते कालखंड में समय का जो नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई में जुटी है। हम डबल स्पीड में काम कर रहे हैं।
यूपी में पहले सरकार चलाने वालों ने समय की अहमियत नहीं समझी। उनकी प्राथमिकता यूपी के विकास के लिए नहीं न लोगों के लिए थी। आज यूपी में डबल इंजन की सरकार बीते समय के पिछड़ेपन को दूर कर रही है।
कानपुर यूपी का पांचवां मेट्रो शहर
मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी को कानपुर की बहुप्रतीक्षित मेट्रो रेल परियोजना के शुभारंभ के मौके पर मेट्रो का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कानपुर में मेट्रो के शुभारंभ के साथ ही यह शहर यूपी में पांचवां मेट्रो शहर बन गया। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ में मेट्रो ट्रेन पहले से चल रही है।
जो लोग चुनौती से भागते हैं वो उनका शिकार बन जाते हैंः मोदी
इसके पहले आईआईटी कानपुर के दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, आज से शुरू हुई यात्रा में आपको सहूलियत के लिए शॉर्टकट भी बहुत लोग बताएंगे, लेकिन मेरी सलाह यही होगी कि आप कंफर्ट मत चुनना, चुनौती जरूर चुनना, क्योंकि, आप चाहें या न चाहें, जीवन में चुनौतियां आनी ही हैं। जो लोग उनसे भागते हैं वो उनका शिकार बन जाते हैं।
अब बिना तकनीक के जीवन अब एक तरह से अधूरा ही होगा : मोदी
मोदी ने कहा कि ये दौर, ये 21वीं सदी, पूरी तरह प्रौद्योगिकी संचालित है। इस दशक में भी तकनीकी अलग-अलग क्षेत्रों में अपना दबदबा और बढ़ाने वाली है। अब बिना तकनीक के जीवन अब एक तरह से अधूरा ही होगा। ये जीवन और तकनीक की स्पर्धा का युग है और मुझे विश्वास है कि इसमें आप जरूर आगे निकलेंगे।
स्टूडेंट्स को पीएम ने और क्या-क्या बताया
1930 के उस दौर में जो 20-25 साल के नौजवान थे, 1947 तक उनकी यात्रा और 1947 में आजादी की सिद्धि, उनके जीवन का गोल्डन फेस थी। आज आप भी एक तरह से उस जैसे ही गोल्डन एरा में कदम रख रहे हैं। जैसे ये राष्ट्र के जीवन का अमृतकाल है, वैसे ही ये आपके जीवन का भी अमृतकाल है। जब आपने IIT कानपुर में प्रवेश लिया था और अब जब आप यहां से निकल रहे हैं, तब और अब में, आप अपने में बहुत बड़ा परिवर्तन महसूस कर रहे होंगे। यहां आने से पहले एक Fear of Unknown होगा, एक Query of Unknown होगी। अब Fear of Unknown नहीं है। अब पूरी दुनिया को Explore करने का हौसला है। अब Query of Unknown नहीं है, अब Quest for the best है, पूरी दुनिया पर छा जाने का सपना है।
Read More : Parineeti की बोल्डनेस देख यूजर्स बोले…बटन बंद कर लो देवी
Read More : 15-18 साल के बच्चों के लिए ऐसे बुक कर सकेंगे Covid Vaccine, जानिए तरीका
Read More : CM ने किया नई बंदिशों का ऐलान, बोले- भीड़ दिखी तो बाजार होंगे…
Read More : स्ट्रीट वेंटर्स के खाते में मोदी सरकार सीधे देगी 10,000 का लोन, करना होगा यह काम
Read More : 73 साल की महिला के पेट में 35 साल से था 7 महीने का भ्रूण, जानिये क्या हुआ…
Read More : हीरो ने उतारी इलेक्ट्रिक साइकिल, जानिये प्राइस और खासियत
Read More : गढ़वा के टीचर की रांची में इस हाल में मिली लाश, देखें…
Read More : Hotel के कमरे में Girlfriend के साथ था कारोबारी, पुलिस पहुंची और…
Read More : नेताजी को छुरा घोंंपकर उतारा मौत के घाट
Read More : इश्क फरमा रहे थे प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने पकड़ा और कर दिया…












