Kohramlive : UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) 2022 परीक्षा-2 का अंतिम रिजल्ट निकल गया है। UPSC ने आज अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 204 उम्मीदवारों ने UPSC CDS 2 लिखित परीक्षा के लिए साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण दौर के बाद अर्हता प्राप्त की है। भारतीय सैन्य अकादमी के लिए कुल 100, भारतीय नौ सेना अकादमी, एझिमाला, केरल कार्यकारी शाखा के लिए 22 और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद के लिए 32 रिक्तियां हैं। हालांकि, CDS 2 के लिए अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के अंक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।
हेल्पलाइन नंबर
किसी भी तरह की ज्यादा जानकारी के लिये उम्मीदवार आयोग के दफ्तर के गेट ‘सी’ के पास सुविधा काउंटर पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं हेल्प लाइन नंबर – 011- 23385271, 011-23381125 या 011-23098543 पर संपर्क कर सकते हैं।








