spot_img
spot_img
spot_img

पीएफ में जाता है पैसा तो जान लें यह अहम अपडेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk :  पीएफ अकाउंट को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। दरअसल, अब पीएफ खाते से लाखों लोग और जुड़े हैं। रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के साथ फरवरी 2023 में 13.96 लाख नए अंशधारक जुड़े। गुरुवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फरवरी महीने के अस्थायी पेरोल आंकड़े जारी करते हुए कहा कि इस महीने में जुड़े 13.96 लाख अंशधारकों में से करीब 7.38 लाख सदस्य पहली बार संगठन का हिस्सा बने। श्रम मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, ईपीएफओ का पहली बार हिस्सा बनने वाले सदस्यों में सर्वाधिक 2.17 लाख की संख्या 18-21 साल के उम्र वाले कर्मचारियों की रही।

इसके बाद 1.91 लाख नए अंशधारक 22-25 वर्ष की उम्र के थे. इस तरह 18-25 वर्ष की उम्र वाले अंशधारकों का सम्मिलित रूप से हिस्सा नए अंशधारकों में 55.37 प्रतिशत रहा। इससे यह भी पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र का हिस्सा बनने वाले लोगों की बड़ी संख्या पहली नौकरी पाने वालों की रही. इसके अलावा फरवरी में करीब 10.15 लाख सदस्य दोबारा ईपीएफओ का हिस्सा बने। एक साल पहले की तुलना में यह संख्या 8.59 प्रतिशत अधिक है।

दरअसल इन लोगों ने ईपीएफओ के दायरे में आने वाली किसी अन्य कंपनी में नौकरी शुरू कर दी और अपने खाते को हस्तांतरित करने का विकल्प चुना। फरवरी महीने में ईपीएफओ का सदस्य बनने वाले अंशधारकों में महिला कर्मचारियों की संख्या 2.78 लाख रही जो कुल नए पंजीकरणों का 19.93 प्रतिशत है. इनमें से 1.89 लाख महिलाएं पहली बार ईपीएफओ की सदस्य बनीं।

इसे भी पढ़ें :PLFI से ताल्लुकात रखने वाला दारोगा नौकरी से बर्खास्त…

इसे भी पढ़ें :11 DSP स्तर के अधिकारियों का Transfer, देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :कहीं आपका अकाउंट तो नहीं, RBI ने रद्द किये 8 बैंकों के लाइसेंस

इसे भी पढ़ें :पलामू में बड़े गिरोह का पर्दाफाश, फिर भी इसे ढूंढ रही पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें :UP Weather Update : तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...

बड़ी वारदात की फिराक में था, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा…

Godda : अगर पुलिस कुछ देर और चूक जाती,...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...

घूस लेते ही धरा गया यह अफसर…

Simdega : घूस की रकम हाथ में आते ही...

अब डिजिटल नक्शे पर नजर आयेगा झारखंड का हर शहर…

Ranchi : झारखंड के हर शहर की सड़कें, भवन,...