Kohramlive : कोर्ट में एक महिला को गोली मार दी गई। अपराधी ने एक के बाद एक उसे टारगेट कर 3 गोलियां चलाई। महिला चिल्लाने लगी। 2 गोलियां पेट में और 1 हाथ में लगी। आनन-फानन में पुलिस उसे अस्पताल ले गई। यह घटना आज दिल्ली के साकेत कोर्ट में हुई। महिला का नाम एम राधा बताया गया। 40 साल की राधा फाइनेंशियल विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची थी। घटना के बाद कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। दिन दहाड़े कोर्ट में हुई इस वारदात के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
चश्मदीदों ने बताया कि महिला पर 4-5 राउंड फायरिंग हुई। गोली मारने वाला शख्स वकील के भेष में आया था। बताया जा रहा है कि आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है। उसकी पहचान पहचान कामेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ बिनोद सिंह के रूप में हुई है। वहीं क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। पुलिस तहकीकात में जुटी है।
दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में महिला को मारी गोली… देखें वीडियो#Firing #DelhiNews pic.twitter.com/Uvu03z3RvA
— KohramLive (@KohramLive) April 21, 2023
इसे भी पढ़ें : भागने की फिराक में डॉन की बीवी… देखें
इसे भी पढ़ें : गुमला के DC को PM से मिला बड़ा सम्मान… देखें
इसे भी पढ़ें : अक्षय तृतीया से पहले रांची में सोने का भाव हुआ कम, जानें रेट
इसे भी पढ़ें : जोरदार बारिश का फायदा उठा सेना के ट्रक में फेंका गया ग्रेनेड, पांच शहीद
इसे भी पढ़ें :PLFI से ताल्लुकात रखने वाला दारोगा नौकरी से बर्खास्त…
इसे भी पढ़ें :11 DSP स्तर के अधिकारियों का Transfer, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :कहीं आपका अकाउंट तो नहीं, RBI ने रद्द किये 8 बैंकों के लाइसेंस
इसे भी पढ़ें :पलामू में बड़े गिरोह का पर्दाफाश, फिर भी इसे ढूंढ रही पुलिस… देखें








