spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों में नई रोशनी भर जाती है। किसी की धड़कन किसी और के सीने में फिर से गूंज उठती है, किसी की आंखें किसी दूसरे की दुनिया को रंगों से भर देती हैं। ऐसे ही मानवीय सरोकार से जुड़े बेहद महत्वपूर्ण विषय अंग एवं ऊतक दान (Organ & Tissue Donation) पर सोमवार को राजधानी रांची के बारियातू रोड स्थित एक होटल में विशेष कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुये। मोहन फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘बेस्ट प्रैक्टिसेज इन ऑर्गन एंड टिश्यू डोनेशन’ कार्यशाला को संबोधित करते हुये CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अंगदान केवल चिकित्सा का विषय नहीं, बल्कि मानवता, करुणा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण है।

“अंगदान कई लोगों के जीवन की नई शुरुआत बन सकता है”

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अंगदान के प्रति समाज में व्यापक जागरूकता की जरूरत है। लोगों को इसके कानूनी पहलुओं और प्रक्रियाओं की भी जानकारी होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी इस दिशा में लगातार पहल कर रही है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का अंगदान कई जरूरतमंद लोगों को नया जीवन दे सकता है। यह न सिर्फ मरीजों के जीवन में उम्मीद की किरण जगाता है, बल्कि उनके परिवारों में भी खुशियां लौटाने का माध्यम बनता है।

सरकार, अस्पताल और समाज मिलकर बढ़ायें जागरूकता

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अंगदान जैसे विषय को जनआंदोलन बनाने की जरूरत है। इसके लिये सरकार, स्वास्थ्य संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि अस्पतालों में किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके परिजनों से संवेदनशील तरीके से अंगदान के विषय में बातचीत की जानी चाहिये, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य के लिये प्रेरित किया जा सके।

तकनीक बदल रही चिकित्सा की तस्वीर

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि आज चिकित्सा जगत तेजी से तकनीक आधारित हो रहा है। रोबोटिक सर्जरी से लेकर लिवर और किडनी प्रत्यारोपण जैसी जटिल प्रक्रियायें अब संभव हो रही हैं। झारखंड सरकार भी राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने और स्वस्थ झारखंड के निर्माण के लिये निरंतर प्रयासरत है। CM ने कार्यशाला के आयोजन के लिये मोहन फाउंडेशन की सराहना करते हुये कहा कि यह एक सराहनीय और समाजोपयोगी पहल है, जो लोगों को जीवन बचाने के इस महान कार्य से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, मणिपाल ऑर्गन शेयरिंग के कंट्री हेड कर्नल अवनीश, मोहन फाउंडेशन की कंट्री हेड ललिता रघुराम, क्रिटिकल केयर मणिपाल के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मिश्रा, कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल के संस्थापक निदेशक डॉ. बी. कश्यप समेत कई अन्य मौजूद थे।

 

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

इसे भी पढ़ें : जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

इसे भी पढ़ें : पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

इसे भी पढ़ें : रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

इसे भी पढ़ें : चाणक्य नीतिः इन 5 चीजों का घमंड इंसान को ले डूबता है!

इसे भी पढ़ें : El Niño Return: फिर लौट आया ‘मौसम का खलनायक’, बढ़ी चिंता…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़कागांव में बवाल: जमकर तोड़फोड़, एक अरेस्ट…

Hazaribagh : कोयले की काली धरती पर मंगलवार को...

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...