Ranchi : रांची की सियासी और प्रशासनिक हलचल के बीच बुधवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू राजधानी रांची पहुंचे, लेकिन उनका अंदाज बिल्कुल अलग था। भारी-भरकम काफिले की जगह उन्होंने स्कूटी की सवारी चुनी। जैसे ही मंत्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे, वहां केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ पहले से मौजूद थे। दोनों नेताओं ने औपचारिकताओं को पीछे छोड़ते हुये स्कूटी पर सफर किया और सीधे संजय सेठ के आवास पहुंच गये।
डॉक्टरों और चैम्बर प्रतिनिधियों से मुलाकात
संजय सेठ के आवास पर केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों और डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे क्षेत्रीय विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। रांची प्रवास के दौरान मंत्री ने भाजपा रांची महानगर के अलग-अलग मंडलों के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। पार्टी कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। कई कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय का संकेत बताया।
फिर स्कूटी पर निकले मंत्री, एयरपोर्ट पहुंचकर किया उद्घाटन
दिलचस्प बात यह रही कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी मंत्री का स्कूटी सफर जारी रहा। केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापू एक बार फिर संजय सेठ के साथ स्कूटी पर सवार होकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट परिसर में उन्होंने कई नई नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान एयरपोर्ट प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : लापता पायल का हाल देख घरवालों की निकल गई चीख…
इसे भी पढ़ें : भोर में ये सपने माने जाते हैं शुभ संकेत…
इसे भी पढ़ें : PM मोदी और आइसलैंड की प्रधानमंत्री की मुलाकात में छाया ‘संबंध’ शब्द, वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : बिना बिजली वाले गांव की बेटी श्वेता ने अमेरिका में रच डाला इतिहास…






