हाईटेंशन टावर पर चढ़ा किशोर, फिर जो किया, पसर गया मातम… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : गुमला से बुधवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित चेटो परसा गांव में एक 16 साल के किशोर ने हाईटेंशन बिजली टॉवर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जट्टू उरांव के पुत्र बिरसा उरांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह रांची-गुमला मार्ग एनएच-43 पर कादोजोरा हाथी पुल के पास स्थित हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे टॉवर पर चढ़ते देखा तो तुरंत उसे नीचे उतारने की कोशिश शुरू की।

लोगों ने आवाज लगाई, समझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिरसा तेजी से टॉवर के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया और वहीं फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लोगों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी।

प्रेम प्रसंग की चर्चा, गांव में तरह-तरह की बातें

स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर कई तरह की चर्चायें हैं। बताया जा रहा है कि किशोर कथित तौर पर प्रेम संबंध को लेकर तनाव में था। चर्चा है कि उसकी प्रेमिका ने शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद वह काफी परेशान चल रहा था। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि जिस युवती का नाम चर्चा में है, उसका घर भी घटना स्थल के आसपास ही स्थित है।

घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई और लोग स्तब्ध रह गये। घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। बेटे की मौत देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Gumla News

इसे भी पढ़ें : रांची पहुंचे केंद्रीय उड्डयन मंत्री, स्कूटी से घूमे शहर… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक साथ 200 से ज्यादा पुलिस अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें : लापता पायल का हाल देख घरवालों की निकल गई चीख…

इसे भी पढ़ें : भोर में ये सपने माने जाते हैं शुभ संकेत…

इसे भी पढ़ें : PM मोदी और आइसलैंड की प्रधानमंत्री की मुलाकात में छाया ‘संबंध’ शब्द, वीडियो वायरल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: